ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली रीडिंग आ रही पर बिल गायब! स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, ढाई महीने से भटक रहे वयोवृद्ध उपभोक्ता आदर्श व्यापारी एसोसिएसन द्वारा व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन   आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली रीडिंग आ रही पर बिल गायब! स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, ढाई महीने से भटक रहे वयोवृद्ध उपभोक्ता आदर्श व्यापारी एसोसिएसन द्वारा व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन   आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान
उत्तर प्रदेश सरकार English

सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा

D

Dainik India News

30 views
सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ, 4 नवंबर।उत्तर विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत सशक्त बूथ, सशक्त संगठन विषय पर बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन केशवनगर स्थित सामुदायिक केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने तथा डुप्लीकेट, शिफ्टिंग और मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया गया।

एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि भाजपा संगठन ने प्रत्येक कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं और नए मतदाताओं को विशेष रूप से शामिल कराने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि बीएलओ और बीएलए मिलकर डुप्लीकेट व मृत मतदाताओं के नाम हटाने, तथा नए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने में सहयोग करें।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त किया है, जो बीएलओ के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होगा कि तीन सौ से अधिक परिवारों से संपर्क कर मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि प्रत्येक बूथ समिति को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि जो नागरिक किसी अन्य क्षेत्र से आकर रह रहे हैं, उनके नाम पुराने स्थान से कटवाकर वर्तमान बूथ की सूची में जोड़वाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “यह अभियान सिर्फ सूची संशोधन नहीं, बल्कि 2027 में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी का आधार है।”

कार्यक्रम में महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, डॉ. विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, संयोजक चेतन विष्ट, अनुराग साहू, सतीश वर्मा, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या, रमन निगम, चंद्रशेखर गुप्ता, संजय तिवारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!