ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
नवाबों की नफ़ासत में पुष्पित प्रकृति: लखनऊ में सुसज्जित हुआ पर्यावरण-संरक्षण का विराट उत्सव लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में महाघोटाले की दस्तक? करोड़ों के राजकोषीय दुरुपयोग, दोहरे वित्तीय लाभ और पद के दुरुपयोग पर उठे गंभीर प्रश्न; विजिलेंस, सीबीआई व न्यायिक जांच की तेज़ हुई मांग उत्तराखंड टनल हादसे से सकुशल वापस लौटे यूपी के श्रमिकों से सीएम योगी ने की मुलाकात आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? <strong>मई में यूपी करेगा ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022’’ का आयोजन</strong> श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व यूपी की स्थिति कैसी थी, मेरा खून खौल जाता था:अमित शाह आप सब देश वसियों को नव वर्ष2022 की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं नवाबों की नफ़ासत में पुष्पित प्रकृति: लखनऊ में सुसज्जित हुआ पर्यावरण-संरक्षण का विराट उत्सव लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में महाघोटाले की दस्तक? करोड़ों के राजकोषीय दुरुपयोग, दोहरे वित्तीय लाभ और पद के दुरुपयोग पर उठे गंभीर प्रश्न; विजिलेंस, सीबीआई व न्यायिक जांच की तेज़ हुई मांग उत्तराखंड टनल हादसे से सकुशल वापस लौटे यूपी के श्रमिकों से सीएम योगी ने की मुलाकात आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? <strong>मई में यूपी करेगा ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022’’ का आयोजन</strong> श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व यूपी की स्थिति कैसी थी, मेरा खून खौल जाता था:अमित शाह आप सब देश वसियों को नव वर्ष2022 की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार English

सशक्त भारत के लिए स्वस्थ नागरिक: बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान को मिली गति

D

Dainik India News

4117 views
सशक्त भारत के लिए स्वस्थ नागरिक: बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान को मिली गति
दैनिक इंडिया न्यूज़

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ ।प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान को गति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी देश सही मायनों में सशक्त बनेगा।

दैनिक इंडिया न्यूज़

इस अभियान के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आधार कार्ड को प्रमाण मानते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों को उन अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जहां आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, दीन दयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति, विशेषकर किसान, मजदूर और बुजुर्ग, इलाज के अभाव में पीड़ित न हो। उन्होंने कहा कि आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत बुजुर्गों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की इस पहल के लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा करेगा और उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्त कर बेहतर जीवन जीने में सहायता करेगा। जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस पहल को ‘वृद्धजनों के सम्मान और स्वास्थ्य का एक अनूठा प्रयास’ बताया और इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला कदम कहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि सरकार की यह पहल समाज के सबसे अनुभवी और सम्मानित वर्ग को सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति का अधिकार हैं, और इस दिशा में सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।

गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्गों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। आयुष्मान कार्ड अभियान न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति जागरूकता और सम्मान को भी बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और सूचना निदेशक शिशिर ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी।

प्रदेश सरकार की इस पहल से लाखों बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा और वे आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!