ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
उ0प्र0 मीडिया डायरेक्ट्री के विशेषांक 2022 का विमोचन करते हुए- विधान सभा अध्यक्ष • मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित • स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रकरण: विद्युत निगम पर अवमानना की तलवार, उपभोक्ता अधिकारों के हनन का गंभीर आरोप • लोकोत्सव में होली के सुर-रंग का अनुपम समागम : रीना टंडन के सुर और मुरारी लाल शर्मा के नृत्य ने रचा ब्रज का सजीव उल्लास • मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • सीएम ने कसा तंज 2024 ही नहीं, 2027 और 2032 में भी रिपीट होगी हमारी सरकार • हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न, लखनऊ में मंडल और वार्ड स्तर तक होगी भव्य तिरंगा यात्रा • उ0प्र0 मीडिया डायरेक्ट्री के विशेषांक 2022 का विमोचन करते हुए- विधान सभा अध्यक्ष • मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित • स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रकरण: विद्युत निगम पर अवमानना की तलवार, उपभोक्ता अधिकारों के हनन का गंभीर आरोप • लोकोत्सव में होली के सुर-रंग का अनुपम समागम : रीना टंडन के सुर और मुरारी लाल शर्मा के नृत्य ने रचा ब्रज का सजीव उल्लास • मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • सीएम ने कसा तंज 2024 ही नहीं, 2027 और 2032 में भी रिपीट होगी हमारी सरकार • हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न, लखनऊ में मंडल और वार्ड स्तर तक होगी भव्य तिरंगा यात्रा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

साकार होने को है ताउम्र का सपना

D

Dainik India News

• 9442 views
साकार होने को है ताउम्र का सपना

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों के संघर्ष का साक्षी होगा राम मंदिर

राम मंदिर के भूमि पूजन की तीसरी वर्षगांठ

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उनका ताउम्र एक ही सपना था। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। तीन साल पहले आज ही की तारीख थी, जब इस सपने को साकार करने की बुनियाद पड़ी। शीघ्र ही यह अपनी पूरी भव्यता के साथ दिखने भी लगेगा।

बात राम मंदिर आंदोलन के शीर्षस्थ लोगों में शुमार गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की हो रही है। प्यार और श्रद्धा से  लोग उनको बड़े महाराज ही कहते थे। यकीनन आज वह बेहद खुश होंगे। खासकर यह देखकर कि देश और दुनिया के करोड़ों हिंदुओं के आराध्य पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर करीब 500 वर्ष बाद, इसी तारीख (5 अगस्त) को 3 साल पहले राम मंदिर की बुनियाद उनके शिष्य गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी, वह तेजी से उनके काबिल शिष्य की देखरेख में तेजी से मूर्त रूप ले रहा है।

इसके पहले राम मंदिर के बाबत सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर न बनने तक, टेंट से हटाकर चांदी के सिंहासन पर एक अस्थायी ढांचे में ले जाने का काम भी योगीजी ने ही किया था। दिसंबर 1949 में तब अयोध्या में रामलला के प्रकटीकरण के समय उनके दादागुरु ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर दिग्विजयनाथ अयोध्या में ही मौजूद थे। यही नहीं 1986 में जब मन्दिर का ताला खुला तो बड़े महराज यानी ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अयोध्या में मौजूद थे। इतिहास में ऐसी तीन पीढिय़ा मिलना विरल हैं, जिन्होंने एक दूसरे के सपनों को न केवल अपना बनाया, बल्कि इसके लिए शिद्दत से संघर्ष भी किया। नतीजा सबके सामने है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!