ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन ने दिया धरना वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा! रानीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा पड़री में मारपीट में हुई मृत्यु की घटना के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार ।  बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम "Warmest birthday greetings and best wishes to you!" मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन ने दिया धरना वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा! रानीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा पड़री में मारपीट में हुई मृत्यु की घटना के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार ।  बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम "Warmest birthday greetings and best wishes to you!"
Uncategorized English

सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया : सीएम योगी 

B

Bhargav Bhargav

19 views
सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया : सीएम योगी 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर डीएवी कॉलेज के मैदान में आयाेजित प्रकाशोत्सव में हुए शामिल 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समाज को गुरु नानक देव के 'प्रकाश पर्व' पर बधाई दी

सीएम बोले, सिख गुरुओं ने मानवता की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया, उनकी शिक्षाएं पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं 

लखनऊ। सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। उनमें देश और धर्म के लिए आत्म बलिदान देने की परंपरा रही है, जो आज भी नई प्रेरणा देती है और समाज को ऊर्जा देती है। आज व्यापक साधन हैं तब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह जाने में समय लगता है और हमे कठिनाई होती है, लेकिन जिस समय साधन नहीं थे, उस समय गुरु नानक देव ने देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर धार्मिक उपदेश देकर मानवता का कल्याण किया। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रकाशोत्सव पर कही। इससे पहले सीएम योगी ने गुरु नानक दरबार में मत्था टेका। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने उन्हे अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा गुरु नानक देव का नाम:सीएम.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख समाज को अपनी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश उत्सव है, पूरे देश और दुनिया में जहां भी भारतवंशी निवास कर रहे हैं वो पूरी श्रद्धा के साथ इसे मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया। उनका जीवन और शिक्षाएं पीढ़ियों को राष्ट्र, धर्म और मानवता के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित रहने के लिए प्रेरित करती हैं। मध्यकाल में जब विधर्मियों के आतंक से देश, धर्म और मानवता के साथ हमारी बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी। स्वयं के अस्तित्व के लिए मानवता गुहार लगा रही थी, उस कालखंड में मानवता के कल्याण के लिए जो प्रकाश पुंज प्रकट हुआ, जिन्होंने मानवता कल्याण के लिए अपने उपदेशों और जनजागरण के माध्यम से एक बड़े अभियान को अपने हाथों में लिया, उन प्रकाश पुंज को हम गुरु नानक देव के नाम से जानते हैं। आज उन्हीं का प्रकाश उत्सव है, जिसे हम सब श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। इसकी मैं आप सबको बधाई देता हूं। जो भी स्वार्थ से उठकर परमार्थ के लिए देश और धर्म के लिए कार्य करेगा उसका नाम इसी तरह युगों युगों तक स्मरण किया जाएगा।

इतिहास केवल पढ़ने का विषय नहीं बल्कि यह मार्गदर्शक होता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां तो हम बड़े उल्लास के साथ प्रकाश पर्व मना रहे हैं, लेकिन क्या ये ननकाना साहिब में भी सम्भव हो पा रहा है, ये सोचने का विषय है। इतिहास केवल पढ़ने का विषय नहीं है बल्कि यह एक मार्गदर्शक होता है। इससे हमको प्रेरणा मिलती है और यह हमको अतीत की गलतियों से सबक सीखने की प्रेरणा भी देता है। आखिर गुरु नानक का ननकाना साहिब हमसे अलग क्यों है? वहां ये पर्व मनाने के लिए स्वतंत्रता क्यों नही है? इसको भी सोचना चाहिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री और एमएलसी डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, मेयर संयुक्ता भाटिया और विधायक राजेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!