ब्रेकिंग न्यूज़
महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | 21 लाख की ट्रॉली से खुला बड़ा सवाल: रायबरेली में आपात बिजली व्यवस्था की फाइल कहां अटकी? | अजय दीप सिंह के उद्घाटन में हॉर्नर कॉलेज लखनऊ में लौटीं परंपरागत खेलों की धड़कन | कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर | यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | 21 लाख की ट्रॉली से खुला बड़ा सवाल: रायबरेली में आपात बिजली व्यवस्था की फाइल कहां अटकी? | अजय दीप सिंह के उद्घाटन में हॉर्नर कॉलेज लखनऊ में लौटीं परंपरागत खेलों की धड़कन | कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर | यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव |
हाइलाइट न्यूज़
मांगो को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएसन मंडल के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन हरदोई बाल ठाकरे युथ ब्रिगेड हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश विद्रोही ने बताया है कि थाना हरियावां की पुलिस ने पीड़ित ब्रजकिशोर से न्याय दिलाने के नाम पर की धन की उगाही डीएम ने तहसील घोसी औऱ मधुबन के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों के चुनाव हेतु निर्धारित स्थलों का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने कृषक समृद्धि आयोग की बैठक की अध्यक्षता की हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक पयागपुर में रामलीला के सांठवे वर्ष के समारोह का भव्य उद्घाटन मांगो को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएसन मंडल के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन हरदोई बाल ठाकरे युथ ब्रिगेड हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश विद्रोही ने बताया है कि थाना हरियावां की पुलिस ने पीड़ित ब्रजकिशोर से न्याय दिलाने के नाम पर की धन की उगाही डीएम ने तहसील घोसी औऱ मधुबन के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों के चुनाव हेतु निर्धारित स्थलों का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने कृषक समृद्धि आयोग की बैठक की अध्यक्षता की हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक पयागपुर में रामलीला के सांठवे वर्ष के समारोह का भव्य उद्घाटन
उत्तर प्रदेश English

सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप

D

Dainik India News

5797 views
सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप

महाकुंभ में नाव संचालन से 30 करोड़ की कमाई, रंगदारी और माफिया कनेक्शन पर उठे सवाल

दैनिक इंडिया न्यूज़,प्रयागराज: महाकुंभ 2025 संपन्न हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े विवाद अब भी खत्म नहीं हो रहे। ताजा मामला नैनी थाने के हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा से जुड़ा है, जिसका जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में किया था। मुख्यमंत्री ने कुंभ की सफलता का जिक्र करते हुए कहा था कि पिंटू महरा और उसके परिवार ने नाव संचालन के जरिए 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

लेकिन अब पिंटू महरा की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिंटू महरा हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी, रंगदारी और अन्य गंभीर मामलों में आरोपी है। इतना ही नहीं, महाकुंभ 2025 के दौरान भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

पिंटू महरा का आपराधिक रिकॉर्ड

प्रयागराज के अरैल क्षेत्र के रहने वाले पिंटू महरा पर दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं।

  • 2009: नैनी के लोकपुर में दोहरे हत्याकांड में नाम आया था। अनिरुद्ध उर्फ बर्रू निषाद और उसके छोटे बेटे छगन निषाद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप।
  • 2017: जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज, इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी।
  • 2022: दारागंज थाने में दर्ज मामले में गवाहों को धमकाने और बयान बदलवाने का आरोप।
  • 2025: महाकुंभ के दौरान भी उस पर केस दर्ज हुआ।

महाकुंभ में मनमाने नाव किराए वसूली का आरोप, प्रशासन पर सवाल

महाकुंभ के दौरान पिंटू महरा के परिवार द्वारा नाव संचालन से 30 करोड़ रुपये कमाने की बात विधानसभा में रखी गई थी। लेकिन स्नानार्थियों का कहना है कि सरकारी दरों की अनदेखी कर नाव संचालन में मनमाने दाम वसूले गए।

श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि सरकारी निर्धारित किराए से 4 से 6 गुना अधिक शुल्क लिया गया। शिकायत करने पर पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करने के बजाय श्रद्धालुओं को ही उल्टा जवाब दे दिया—
"इसी रेट पर कुंभ जाना है तो जाओ, नहीं तो मत जाओ।"

अब सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी अनियमितता के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

पिंटू महरा पर रंगदारी का आरोप, विपक्ष ने घेरा

इस विवाद के बीच रंगदारी वसूली का मामला भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज में नाव संचालन के दौरान पिंटू महरा और उसके सहयोगियों ने कई नाविकों और स्थानीय व्यापारियों से 5000 रुपये प्रति नाव के हिसाब से जबरन वसूली की

इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाते हुए कहा—

"सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस पिंटू महरा की सदन में तारीफ की, अब वह हिस्ट्रीशीटर और रंगदारी वसूलने वाला निकला। क्या अब यूपी सरकार अपराधियों का महिमामंडन करेगी?"

प्रशासन करेगा कार्रवाई या मामला दबेगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा? हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद महाकुंभ में पिंटू महरा और उसके परिवार को नाव संचालन की अनुमति कैसे मिली?

क्या नाव किराए में अनियमितता और रंगदारी वसूली पर कोई जांच होगी या यह मामला भी समय के साथ दब जाएगा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार और प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!