ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
राम रघुराई की प्राण प्रतिष्ठा - झूमा सारा विश्व-अवध मे बजी बाधइयाँ -जे पी सिंह • छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई-सतीश महाना • गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार • तीन चरणों में होगी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया • राम रघुराई की प्राण प्रतिष्ठा - झूमा सारा विश्व-अवध मे बजी बाधइयाँ -जे पी सिंह • छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई-सतीश महाना • गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार • तीन चरणों में होगी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया •
Uncategorized English

बिजली विभाग ने चलाया नगर में चेकिंग अभियान

D

Dainik India News

• 7697 views

धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। नगर पंचायत में कटिया कनेक्शन व चोरी से विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया । इससे विद्युत उपभोक्ताओ में हडकंप मचा रहा । अवर अभियंता सूर्यप्रकाश यादव व नोडल एसएसओ अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा डोर टू डोर चेकिंग अभियान चलाया गया। विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान से चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले कई कटिया कनेक्शन धारक अपने केबल को जल्दी-जल्दी उतारते नजर आए। हालांकि चेकिंग अभियान के दौरान विभाग का अधिक फोकस बड़े बकायेदारों पर रहा और इस दौरान कुल 11 लोगों पर विभाग की गाज गिरी और विभाग द्वारा इनके कनेक्शन काट दिए गये।
इस दौरान बिजली कर्मियों द्वारा 50 से अधिक दुकानों एंव घरों में कनेक्शन की जांच की गई और साथ में जिन घरों में अब तक मीटर नहीं लगे थे वहां नया बिजली का मीटर भी लगाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा कुल 18 उपभोक्ताओं से विद्युत बिल के बकाया के रूप में 85 हजार रूपये की वसूली की गई। 3 उपभोक्ताओं के विद्युत भार को बढ़ाया गया तो वहीं 5 दुकानदारों के घरेलू कनेक्शन को कमर्शियल में परिवर्तित किया गया । विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के संबंध में अवर अभियंता सूर्य प्रकाश यादव का कहना है कि मधुबन से जुड़े गांवो में 31 दिसंबर तक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। चेकिंग अभियान में चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर विद्युत विभाग के भोला ,बबलू ,रवि कुमार, संजय आदि रहें ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!