ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण निरीक्षण कर भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने खुद बांटा ‘दोगुना मुफ्त राशन’ 🌟 व्यवसाय में, प्रोडक्ट नहीं — व्यवहार बोलता है शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया रूट मार्च बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई , इक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया UP Budget 2024-2025 (Women and Child Development, Social Welfare) प्रधानमंत्री मोदी का यूपी दौरा आज, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की करेंगे शुरुआत पैसिव इनकम: सफलता की नई परिभाषा, जहां पैसा आपके लिए काम करता है बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण निरीक्षण कर भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने खुद बांटा ‘दोगुना मुफ्त राशन’ 🌟 व्यवसाय में, प्रोडक्ट नहीं — व्यवहार बोलता है शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया रूट मार्च बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई , इक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया UP Budget 2024-2025 (Women and Child Development, Social Welfare) प्रधानमंत्री मोदी का यूपी दौरा आज, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की करेंगे शुरुआत पैसिव इनकम: सफलता की नई परिभाषा, जहां पैसा आपके लिए काम करता है
उत्तर प्रदेश सरकार English

सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद

D

Dainik India News

18 views
सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद

रोटी, कपड़ा और मकान पर टैक्स कटौती से जनता को मिली बड़ी राहत

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।"जीएसटी बचत उत्सव" के अंतर्गत आज राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग आलमबाग के चंदर नगर मार्केट में पदयात्रा की।

नेताओं ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया, उन्हें जीएसटी लाभ के स्टीकर भेंट किए और गुलाब का फूल देकर आभार जताया। साथ ही सभी से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया गया।

मीडिया से बातचीत में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विगत एक दशक से आर्थिक सुधारों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीएसटी में किए गए बदलाव विशेषकर गरीब, मध्यम और निम्न वर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं।”

उन्होंने बताया कि—

रोटी व आहार : पराठा, टेट्रा पैक दूध, छाछ जैसे आहारों पर टैक्स शून्य।

अन्य खाद्य पदार्थ : बिस्कुट, अचार आदि अब 5% टैक्स के दायरे में।

कपड़ा : रेशों पर टैक्स 5% और ₹2,500 तक के रेडीमेड वस्त्रों पर भी सिर्फ 5% टैक्स।

उन्होंने कहा कि यह वृहद आर्थिक सुधार है, जो जन-जन के हाथों में आर्थिक शक्ति देने की योजना का हिस्सा है। “इसे समझने के लिए मोदी जी जैसी कुशाग्र बुद्धि चाहिए, कोई बालबुद्धि इसे नहीं समझ सकता।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “नवरात्रि के पावन अवसर पर देश की जनता को यह अद्वितीय उपहार मिला है। प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन और आभार प्रकट करता हूँ।”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “विपक्ष भी मन ही मन मोदी जी का धन्यवाद कर रहा है। मैंने कल कई विपक्षी नेताओं को गाड़ियों और घरेलू उपकरण खरीदते देखा, वे भी मान रहे हैं कि यह ऐतिहासिक उपहार है जिसकी लंबे समय तक प्रशंसा होगी।”

पदयात्रा में महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे, विनायक पांडे, पीयूष दीवान, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, महेंद्र राजपूत, मानस बाहरी और रूपा देवी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!