ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • तीन दिवसीय 15 वां गायत्री महायज्ञ आयोजन 25 नवंबर से • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ • मुख्यमंत्री योगी ने कन्याओं के पांव पखारे, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद • कौशल विकास के साथ ही आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे यूपी के युवा • नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग देखी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म • शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज • जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • तीन दिवसीय 15 वां गायत्री महायज्ञ आयोजन 25 नवंबर से • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ • मुख्यमंत्री योगी ने कन्याओं के पांव पखारे, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद • कौशल विकास के साथ ही आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे यूपी के युवा • नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग देखी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म • शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज •
गुजरात English

सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान 

B

Bhargav Bhargav

• 7170 views
सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान 

बोले- संकट के समय खड़ा होना भाजपा की पहचान

पोरबंदर में भी भाजपा के लिए योगी आदित्यनाथ ने गुजराती में की अपील 

दैनिक इंडिया न्यूज पोरबंदर, 21 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पोरबंदर में तीसरी रैली को संबोधित किया। विधायक व भाजपा प्रत्याशी बाबू भाई बोखरिया के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने वोट मांगते हुए गुजरात में सातवीं बार कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। 

भगवान श्रीकृष्ण के बालसखा सुदामा व सत्य व अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए सादगी व सच्चाई के बल पर बड़ी-बड़ी ताकतों को हिलाने वाले बापू की जन्मभूमि को नमन करते हुए योगी आदित्यनाथ पोरबंदर के लोगों से जुड़े। 

सीएम ने बताया कि यहां नाथ संप्रदाय से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल हैं। पोरबंदर में कुछ गांव बाबा गोरक्षनाथ के अनुयायी हैं। माधवप्राची में मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी के विवाह के कंकड़ बंधन को गोरक्षनाथ ने संपन्न किया था। उसकी स्मृतियां आज भी यहां जुड़ी हैं। जब भी देश संकट से गुजरा है, गुजरात ने नेतृत्व दिया है। 

सीएम ने कहा कि संकट के समय खड़ा होना भाजपा की पहचान है। भाजपा सुरक्षा व समृद्धि दे रही है। गुजरात का किसान समृद्धि की तरफ अग्रसर है। भारत 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देता है। मिशन रोजगार चलाकर 10 लाख युवाओं को नौकरी व रोजगार के लिए अभियान चलाया जाता है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया मोदी के संकल्पों को साकार स्वरूप प्रदान कर रहा है। हर घऱ नल,  हाइवे, एयर कनेक्टिवटी, गरीबों के लिए आवास, शौचालय सुविधा, जरूरतमंदों के लिए पेंशन, गोसंरक्षण के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। 

पूर्वोत्तर से पोरबंदर तक योगी का बुलडोजर, रैली में सजा दिखा  

पोरबंदर के चौपाटी पार्टी स्लॉट में हुई योगी आदित्यनाथ की रैली में मंच की बाईं तरफ फूल-मालाओं से सजा बुलडोजर खड़ा रहा। यह देख योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा उठे। वहीं मंच संचालक ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से पोरबंदर तक बुलडोजर बाबा के रूप में योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध हैं। यह उक्ति सुन समूचे जनसमूह ने यूपी के सीएम का जोरदार इस्तकबाल किया। सजा बुलडोजर योगी आदित्यनाथ के माफिया मुक्त यूपी की कहानी भी कह रहा था।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!