ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
पार्षद राकेश मिश्र ने हाउस टैक्स सुधार शिविर लगाया, नागरिकों को मिली राहत • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी • गैंगस्टर एक्ट में वांछित  25 - 25 हजार के दो इनामिया  अभियुक्त गिरफ्तार   • प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके • <em>राजधानी के छात्र ने जीता विश्व लॉयन डे प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार</em> • राष्ट्र की कीर्ति और व्यक्तिगत विजय: आंतरिक युद्ध का महासंग्राम • कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश • दस हजार नौकरियां देंने का लक्ष्य पूरा:सीएम योगी • पार्षद राकेश मिश्र ने हाउस टैक्स सुधार शिविर लगाया, नागरिकों को मिली राहत • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी • गैंगस्टर एक्ट में वांछित  25 - 25 हजार के दो इनामिया  अभियुक्त गिरफ्तार   • प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके • <em>राजधानी के छात्र ने जीता विश्व लॉयन डे प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार</em> • राष्ट्र की कीर्ति और व्यक्तिगत विजय: आंतरिक युद्ध का महासंग्राम • कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश • दस हजार नौकरियां देंने का लक्ष्य पूरा:सीएम योगी •
Uncategorized English

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा,

D

Dainik India News

• 7524 views
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा,

मंडल रेल प्रबंधक ने दिलाई शपथ

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय रेलवे ने स्वच्छता और सार्वजनिक स्वच्छता के राष्ट्रीय उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए 01 से 15 अगस्त 2025 तक देशभर में दो चरणों में स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत वाराणसी मंडल में भी 01 से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अभिषेक राय सहित सभी मंडलीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शपथ समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ने महात्मा गांधी के स्वच्छ और विकसित भारत के सपने को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने न केवल राजनैतिक आजादी की कल्पना की थी, बल्कि एक स्वच्छ और समृद्ध देश का निर्माण भी उनका लक्ष्य था। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे, हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान देंगे, न गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। शपथ में यह भी संकल्प लिया गया कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, परिवार, मुहल्ले, गांव और कार्यस्थल से की जाएगी, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी अन्य 100 व्यक्तियों को भी इस शपथ से जोड़ने का प्रयास करेगा, ताकि स्वच्छता का यह संदेश व्यापक स्तर पर फैले।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, यूनिटों, कार्यालयों और कोचिंग डिपो पर विभाग प्रमुखों द्वारा कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में मंडल के सभी स्टेशनों और कार्यालयों में स्वच्छता शपथ के साथ-साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान मंडल के सभी क्षेत्रों, जैसे स्टेशन, ट्रेन, कॉलोनियां, कार्यालय, डिपो और वर्कशॉप में स्वच्छता के प्रयासों को मजबूत करेगा। साथ ही, यह अभियान कर्मचारियों और यात्रियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश अपनी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के करीब पहुंच रहा है, यह जरूरी है कि हम स्वच्छता के राष्ट्रीय लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें। इस अभियान के माध्यम से वाराणसी मंडल न केवल अपने परिसरों को स्वच्छ रखने का प्रयास करेगा, बल्कि यात्रियों को भी स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित करेगा। यह पहल न केवल रेलवे की जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!