ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया को सी एम योगी ने सम्बोधित किया: छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई-सतीश महाना लार्ड बेडेन पावेल की धूमधाम से मनाई गई जयंती यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; डॉ महेंद्र सिंह ने महानगर में पढ़ाया अध्यात्म का पाठ एस.एम.एस.लखनऊ में विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न गम्भीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हॉस्पिटल में मिला जीवन दान माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम जेपी सिंह ने 2024 के शुभारम्भ पर देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया को सी एम योगी ने सम्बोधित किया: छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई-सतीश महाना लार्ड बेडेन पावेल की धूमधाम से मनाई गई जयंती यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; डॉ महेंद्र सिंह ने महानगर में पढ़ाया अध्यात्म का पाठ एस.एम.एस.लखनऊ में विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न गम्भीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हॉस्पिटल में मिला जीवन दान माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम जेपी सिंह ने 2024 के शुभारम्भ पर देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की
उत्तर प्रदेश सरकार English

हापुड़ पुलिस की बड़ी सफलता: 78 लाख के पुराने नोटों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

D

Dainik India News

38 views
हापुड़ पुलिस की बड़ी सफलता: 78 लाख के पुराने नोटों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

नोटबंदी के 8 साल बाद भी सक्रिय था पुराने नोटों का गैंग

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की सतर्कता से पकड़ा गया गिरोह

दैनिक इंडिया न्यूज़,हापुड़।हापुड़ पुलिस ने शनिवार को एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए उस गिरोह को धर दबोचा, जो साल 2016 की नोटबंदी के बावजूद बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों के जरिए करोड़ों का खेल खेल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर छह आरोपियों – नरेंद्र कुमार, सफीक अहमद, विकास, अनस, रामअवतार और हितेश – को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से करीब 78 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए।

यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई, बल्कि कई दिनों की गुप्त निगरानी, मुखबिरों से मिली जानकारी और पुलिस की रणनीतिक प्लानिंग का नतीजा थी। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की थी। टीम ने सबसे पहले इस गैंग की गतिविधियों पर नजर रखी। मोबाइल कॉल्स, संदिग्ध मुलाकातों और पैसों के लेन-देन की गुप्त जानकारी जुटाई गई। जब पुख्ता सबूत हाथ लगे, तब पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी लोगों को यह भरोसा दिलाते थे कि उनके पास ऐसे ‘कनेक्शन’ हैं, जिनके जरिए पुराने नोट आज भी बदले जा सकते हैं। कमीशन के नाम पर मोटी रकम ऐंठने की फिराक में यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस को शक है कि इनके तार प्रदेश के अन्य जिलों और दिल्ली-एनसीआर से भी जुड़े हो सकते हैं।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तत्परता से मॉनिटरिंग करके ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया। उनकी इस मुस्तैदी ने न केवल एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया, बल्कि जनता को यह भरोसा भी दिलाया कि हापुड़ पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने में सक्षम है।

पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है। पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि हापुड़ पुलिस कानून के खिलाफ काम करने वाले किसी भी नेटवर्क को बख्शेगी नहीं और अपराधियों पर कार्रवाई उतनी ही सख्ती से की जाएगी जितनी इस गैंग पर की गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!