ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
<em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> • <em>उ.प्र. के सर्वांगीण विकास हेतु जे.पी. सिंह की माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट हुई</em> • नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी • प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी 3,900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात • सहारा हॉस्पिटल में मरीज के पैंक्रियाज कैंसर की चुनौतीपूर्ण सर्जरी में मिली सफलता • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • बिचारों का प्रभाव:वाचस्पति त्रिपाठी • शांति भंग की आशंका में कुल 08 ब्यक्ति गिरफ्तार । • <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> • <em>उ.प्र. के सर्वांगीण विकास हेतु जे.पी. सिंह की माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट हुई</em> • नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी • प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी 3,900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात • सहारा हॉस्पिटल में मरीज के पैंक्रियाज कैंसर की चुनौतीपूर्ण सर्जरी में मिली सफलता • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • बिचारों का प्रभाव:वाचस्पति त्रिपाठी • शांति भंग की आशंका में कुल 08 ब्यक्ति गिरफ्तार । •
Uncategorized English

पर्पल फेस्ट 2025 : समावेशिता, गरिमा और सशक्तिकरण का उत्सव

D

Dainik India News

• 6784 views
पर्पल फेस्ट 2025 : समावेशिता, गरिमा और सशक्तिकरण का उत्सव

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ में शुक्रवार को “पर्पल फेस्ट 2025” का भव्य आयोजन किया गया। यह उत्सव भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के समावेश, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “बैंगनी रंग समानता, आत्मविश्वास और गरिमा का प्रतीक है। हमें सहायक उपकरणों को दान नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का माध्यम मानना चाहिए।”

कार्यक्रम की शुरुआत आईआरआईटीएम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि पर्पल फेस्ट भारतीय रेलवे की समावेशी विकास और सशक्तिकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

दिव्यांगजन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष बना दिया। “वी आर वन” समूह के ऊर्जावान नृत्य प्रदर्शन, उत्तरी और पूर्वोत्तर रेलवे के कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियाँ, तथा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय एवं “द शाइनिंग स्टार” समूह के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में आयोजित उद्यमिता और प्रदर्शनी क्षेत्र में दिव्यांगजन उद्यमियों, स्वयंसेवी संगठनों और सहयोगी संस्थानों द्वारा कुल 11 स्टॉल लगाए गए। इनमें बधिर महिला कल्याण फाउंडेशन द्वारा बेकरी उत्पाद, आशा आर्मी स्कूल और देवाशीष लघु उद्योग द्वारा हस्तशिल्प सामग्री, शीला क्रिएशन (फुट आर्टिस्ट) द्वारा कलाकृतियाँ, तथा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास केंद्र द्वारा सहायक उपकरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईआरआईटीएम के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पर्पल फेस्ट 2025 समावेशिता, रचनात्मकता और समानता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है।”

इस अवसर पर अजय जैन, सी.डी.ओ., संस्थान के संकाय सदस्य, परिवीक्षाधीन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!