ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा  कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, जिला स्वच्छता समिति, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति के संदर्भ में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न  जागरूकता अभियान में बताये गये यातायात के नियम ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त साइबर सिक्योरिटी के 'हाइब्रिड मोड' से लैस होंगे परिवहन निगम कर्मचारी लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच ट्रक ने बाइक व साइकिल सवार समेत छह को मारी टक्कर, तीन की मौत जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा  कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, जिला स्वच्छता समिति, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति के संदर्भ में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न  जागरूकता अभियान में बताये गये यातायात के नियम ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त साइबर सिक्योरिटी के 'हाइब्रिड मोड' से लैस होंगे परिवहन निगम कर्मचारी लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच ट्रक ने बाइक व साइकिल सवार समेत छह को मारी टक्कर, तीन की मौत जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न
मनोरंजन English

शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB ने लिया हिरासत में

D

Dainik India News

6127 views
शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB ने लिया हिरासत में

मुम्बई।शनिवार रात मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन और सात अन्य लोगों को NCB ने हिरासत में लिया था। रविवार, 3 अक्टूबर की शाम तक एनसीबी ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हैं आरोप ?

आर्यन खान के खिलाफ लगाए गए आरोपों में NDPS एक्ट, 1985 के तहत प्रतिबंधित पदार्थों के इस्तेमाल, बिक्री और खरीद शामिल है। इस धारा में इसमें ड्रग्स के कमर्शियल मात्रा शामिल है और इसके तहत दस साल की सजा हो सकती है।हालांकि इसे बीस साल तक बढ़ाया जा सकता है।

अरेस्ट मेमो में एनसीबी ने लिखा कि आर्यन खान के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 1.33 लाख रूपये बरामद हुए।

कोर्ट में सुनवाई

कोर्ट की सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कहा कि आरोपियों के पास से व्हाट्सएप चैट बरामद हुई है और उसकी जांच की जा रही है. एजेंसी ने कहा कि इनके पास से प्रतिबंधित पदार्थ भी बरामद किए गए हैं और वे ड्रग्स के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

कोर्ट में एनसीबी"व्हाट्सएप चैट की जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित पदार्थ ड्रग रैकेट से जुड़े हुए हैं।मोबाइल से बरामद चैट दिखता है कि ड्रग पेडलर्स के साथ बातचीत की गयी है. हालांकि यह अपराध जमानती है, बावजूद ऐसे मामले हैं जहां कस्टडी दी गई है. इसलिए हम 5 अक्टूबर तक कम से कम 2 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग करते हैं"

आर्यन बस दोस्तों से मिलने गया था- आर्यन के वकील

आर्यन खान की ओर से वकील सतीश मानेशिंदे ने अदालत को बताया कि आर्यन इस इवेंट में बस आमंत्रित था।

कोर्ट में सतीश मानेशिंदे"उसके पास टिकट नहीं था, न ही उसने केबिन बुक किया था। वह बस अपने दोस्तों को कंपनी देने के लिए क्रूज पर चढ़ा था।एनसीबी ने विभिन्न चैट बरामद किए और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आर्यन से जुड़ा और कुछ नहीं मिला"
आखिरकार कोर्ट ने आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 4 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में दे दिया।

रिया चक्रवर्ती का केस लड़ चुके हैं सतीश मानेशिंदे

मामले में क्रिमिनल वकील सतीश मानेशिंदे आर्यन खान की ओर से कोर्ट के सामने दलील रखी।गौरतलब है कि मानेशिंदे ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती की ओर से केस लड़ा था।उन्होंने मुंबई ब्लास्ट केस में भी संजय दत्त का बचाव किया था।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!