ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
आने वाले एक वर्ष में 30लाख जीएसटी पंजीकरण करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री • शारदीय नवरात्र पर CM YOGI ने किया "मिशन शक्ति फेज चार"का शुभारंभ • मऊ में स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जोर, एआरटीओ ने प्रबंधकों के साथ की बैठक • दिल्ली की ताज़ा 20 बड़ी खबरें: फटाफट जानिए सबसे पहले, सिर्फ़ दैनिक इंडिया न्यूज़ पर! • चार चमत्कारी वनस्पतियाँ—जो जीवन में भर देती हैं नई ऊर्जा, नया जोश और जीने की नई उम्मीद • यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने लालजी टंडन को याद करते हुए उनकी योगदान की स्मृतियों को साझा किया • तिरंगे की आन पर उमड़ा मधुबन, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर • शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • आने वाले एक वर्ष में 30लाख जीएसटी पंजीकरण करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री • शारदीय नवरात्र पर CM YOGI ने किया "मिशन शक्ति फेज चार"का शुभारंभ • मऊ में स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जोर, एआरटीओ ने प्रबंधकों के साथ की बैठक • दिल्ली की ताज़ा 20 बड़ी खबरें: फटाफट जानिए सबसे पहले, सिर्फ़ दैनिक इंडिया न्यूज़ पर! • चार चमत्कारी वनस्पतियाँ—जो जीवन में भर देती हैं नई ऊर्जा, नया जोश और जीने की नई उम्मीद • यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने लालजी टंडन को याद करते हुए उनकी योगदान की स्मृतियों को साझा किया • तिरंगे की आन पर उमड़ा मधुबन, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर • शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

"हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम

D

Dainik India News

• 7491 views
"हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम

दैनिक इंडिया न्यूज, गाज़ीपुर ।आशूरे के दिन यानी 10 मुहर्रम को एक ऐसी घटना हुई थी, जिसका विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। इराक में स्थित कर्बला में हुई यह घटना दरअसल सत्य के लिए जान न्योछावर कर देने की जिंदा मिसाल है। इस घटना में हजरत मुहम्मद के नवासे (नाती) हजरत हुसैन को शहीद कर दिया गया था।


तब से मोहर्रम मातम के रूप में मनाया जाता है हम बता दे की गाजीपुर जनपद में स्थित ग्राम सभा जलालाबाद जहां एक खास अंदाज में मुहर्रम मनाया जाता है यहां मोहर्रम पर मुस्लिम ही नहीं बल्कि हिंदू समुदाय भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।

कार्यक्रमों के संचालन आयोजन में भी हिंदू समुदाय की अहम भूमिका होती है इस बार मोहर्रम पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सदर विधायक जय किशन साहू ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देते हुए कहा कि जलालाबाद की ऐतिहासिक धरती जलाल साहब द्वारा बसाई गई है यहां की मिट्टी में खासियत है कि यहां का बच्चा-बच्चा हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करता है उन्होंने कहा कि रामलीला हो या मोहर्रम दोनों समुदाय एक दूसरे के साथ मिलजुल कर हिस्सा लेते हैं उन्होंने कहा कि गांव के ही मुस्लिम समुदाय के मोती टेलर जो रामलीला में कैकेयी का किरदार निभाते हैं साथ ही कई किरदारों को भी एक अनोखे अंदाज में पेश करते हैं वही गांव के ही पूर्व प्रधान भृगुनाथ कुशवाहा के सुपुत्र रामअवध कुशवाहा मोहर्रम पर्व में भी सहसंयोजक के पद पर डटकर खड़े रहते हैं ऐसे तमाम लोग जो एक दूसरे के पर्वों में शामिल होते हैं और एक मिसाल कायम करते हैं उन्होंने कहा कि प्रत्येक समुदाय के प्रत्येक लोगों में यह भावना होनी चाहिए तभी हमारा देश हमारा गांव तरक्की की ओर बढ़ेगा ।।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि जब भी जलालाबाद का नाम आता है तो उन्हें गंगा जमुना तहजीब की याद आती है उन्होंने कहा कि जलालाबाद के ऐतिहासिक रामलीला में मरहूम अब्दुल वाहिद के सुपुत्र गुड्डू अंसारी जो मुस्लिम समुदाय से होते हुए भी रामलीला कमेटी के सदस्य हैं और उसमें अपना पूरा सहयोग देते हैं उन्होंने कहा कि जलालाबाद की यही खासियत हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बनी हुई है
इस आयोजन में अंजुमन उस्मानिया स्पोर्टिंग क्लब व अंजुमन हुसैनिया स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने अपने अलग-अलग करतब प्रस्तुत किया लोगों ने बच्चों का खूब हौसला बढ़ाया ।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार पांडेय, पप्पू चौहान ,उत्कर्ष पांडेय, जावेद आलम ,हिमांशु मोर्य ,प्रमोद वर्मा ,राणा प्रताप सिंह ,गुड्डू अंसारी ,पप्पू अंसारी मेहंदी हसन ,बीरबल अंसारी ,इस्तेकर अंसारी, इकबाल अंसारी, डॉ अब्दुलरब सहित अनेको लोग मौजूद थे ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!