ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लम्बित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश • एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज के बीच दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाएं हुईं स्थापित, बृहस्पति कुण्ड बना सांस्कृतिक एकता का साक्षी • अध्यात्म के साथ देशभक्ति का मिला डबल डोज • बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ पेन, पेंसिल,कॉपी के लिए भी पैसा देगी योगी सरकार • "हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी • महानगर क्षेत्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न • किसानों में सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर: ताकि पराली न बने प्रदूषण का मुद्दा • जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में EVM वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण • जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लम्बित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश • एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज के बीच दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाएं हुईं स्थापित, बृहस्पति कुण्ड बना सांस्कृतिक एकता का साक्षी • अध्यात्म के साथ देशभक्ति का मिला डबल डोज • बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ पेन, पेंसिल,कॉपी के लिए भी पैसा देगी योगी सरकार • "हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी • महानगर क्षेत्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न • किसानों में सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर: ताकि पराली न बने प्रदूषण का मुद्दा • जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में EVM वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

हुनर से रोजगार तक : समर्थ भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न,

D

Dainik India News

• 5854 views
हुनर से रोजगार तक : समर्थ भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम  हुआ संपन्न,

सफल प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र, रोजगार और वित्तीय सहायता का आश्वासन

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाऊराव देवरस सेवा न्यास के अंतर्गत समर्थ भारत अभियान के मार्गदर्शन तथा सेवा भारती के सहयोग से हुनर आधारित ए.सी., फ्रिज, आर.ओ. एवं वाशिंग मशीन रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का समापन उत्सव संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण 1 जून 2025 से निरंतर संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अधिकांश प्रशिक्षुओं को मित्सुबिशी और सैमसंग के चैनल पार्टनर द्वारा अतिरिक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को फील्ड ट्रेनिंग के दौरान वृतिवेतन के साथ-साथ प्रतिमाह टी.ए. और डी.ए. भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में इन प्रशिक्षुओं ने नोएडा क्षेत्र में 200 एयर कंडीशनरों की सर्विसिंग कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। इंटर्नशिप पूर्ण होने के पश्चात सभी प्रशिक्षुओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

रोजगारोन्मुखी इस पहल के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को औजारों के साथ वित्तीय सहायता (बैंक लोन) की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। समापन अवसर पर सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान दिए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल उपस्थित रहे। समर्थ भारत, नई दिल्ली के सह संयोजक राकेश कुमार गुप्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक कौशल ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मित्सुबिशी के चैनल पार्टनर देवेश कुमार श्रीवास्तव, सेवा भारती के राकेश गंगवार, बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक शैलेन्द्र सिंह, सेवा भारती के सुधीर गुप्ता, डॉ. चित्रा सक्सेना, डॉ चित्रा शुक्ला, डॉ. सुनील दास, नरेंद्र सिंह, ओ.पी. शुक्ला, पुष्कर केसरवानी, विभाग प्रचारक अनिल, प्रान्त स्वावलंबन प्रमुख त्रिभुवन, प्रान्त सेवा प्रमुख देवेंद्र अस्थाना, प्रोफेसर अरुण द्विवेदी, सी.एस. एस.के. पांडे, मेजर आनंद, व्यापारी नेता संदीप बंसल, भाग सेवा प्रमुख सतेंद्र, भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश तथा नगर कार्यवाह राजीव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ गायत्री मंत्र और दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात निकिता शर्मा द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने सभी को आकर्षित किया। प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से किया गया।

समर्थ भारत लखनऊ केंद्र के प्रमुख डॉ. विवेक ने समापन अवसर पर सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र जागरण और स्वावलंबन की दिशा में यह अभियान समाज में आत्मगौरव की भावना को सशक्त बना रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!