ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा! • ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं तहसीलदार मधुबन का वेतन रुका • तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • हम अपना कर्तव्य निभाएंगे,सबसे मतदान कराएंगे:जेपी सिंह • संत समाज में धर्म जागरण का अलख: जगत गुरु स्वामी श्री अवधेश प्रपन्नाचार्य जी का सराहनीय प्रयास • पुलिस सरकार का सबसे बफादार डिपार्टमेंट ,राष्ट्र रक्षक, पर अपने लिये कोई छूट्टी नही:हरिंद्र सिंह • सूचना- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि डीडी इंडिया न्यूज ने अपना लोगो और प्रेस आई डी कार्ड की डिजाइन बदल दिया है। • ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा! • ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं तहसीलदार मधुबन का वेतन रुका • तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • हम अपना कर्तव्य निभाएंगे,सबसे मतदान कराएंगे:जेपी सिंह • संत समाज में धर्म जागरण का अलख: जगत गुरु स्वामी श्री अवधेश प्रपन्नाचार्य जी का सराहनीय प्रयास • पुलिस सरकार का सबसे बफादार डिपार्टमेंट ,राष्ट्र रक्षक, पर अपने लिये कोई छूट्टी नही:हरिंद्र सिंह • सूचना- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि डीडी इंडिया न्यूज ने अपना लोगो और प्रेस आई डी कार्ड की डिजाइन बदल दिया है। •
ताज़ा खबर English

CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना

D

Dainik India News

• 9179 views
CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना

यू पी एस टी एफ ने दबोचा भेजा जेल

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : UP स्पेशल टास्क फ़ोर्स (यूपीएसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वाणिज्यिक तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोटोकॉल अधिकारी की छवि बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अपराधियों/ठगों को गिरफ्तार किया है।

यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति अपने आप को CM का प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में पेश कर आम लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम देता थे। यह शातिर ठग सरकारी अधिकारी बनकर विभिन्न विभागों में (नाजायज तरीके से) दरवाजा खोलने और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं।

यह ठग अपने को मंत्री का विशेष सचिव तो कभी वाइस चांसलर बताता

UP STF ने सरकारी पद पर बनकर विभिन्न विभागों में ट्रांसफर, पोस्टिंग, और अन्य सरकारी कामों में हस्तक्षेप करने वाले बहरुपिया को पकड़ लिया है। शातिर ठग आशीष और उसके सहयोगी गुरु अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आम लोगों के साथ लाखों की ठगी करते हुए आरोपी राम शंकर गुप्ता अपने को कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रोटोकॉल अधिकारी बताता तो कभी सुकरात विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर बनकर लोगों से ठगी करता। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वर्तमान में उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

ठगों से FAKE I CARD भी बरामद

ट्रांसफर पोस्टिंग और बड़े टेंडर दिलाने के नाम पर UPSTF ने एक आरोपी राम शंकर गुप्ता के पास से 14 FAKE आई CARD और 2 AADHAR CARD बरामद किए हैं। एक आंकड़े के अनुसार यह शातिर ठग आशीष गुप्ता और अरविंद त्रिपाठी आम लोगों से अब तक करोड़ों की ठगी की घटना को अंजाम दे चुके है।

नेताओं से कनेक्टेड में था यह शातिर ठग

अरविंद त्रिपाठी, जिसे योग गुरुजी के रूप में भी जाना जाता है, दिल्ली में कई बड़े अफसरों और नेताओं के संपर्क में था। यह योग शिविरों का आयोजन करके बड़े अफसरों से नजदीकियां बढ़ाता था और आम लोगों से पैसे वसूलने का बहाना बनाता था।

दोनों आरोपी अब पुलिस के सवालों का सामना कर रहे हैं। ये आरोपी बड़े शातिर हैं, और हाल के कई दिनों से वे खुद को फर्जी अधिकारी बता कर लोगों को गुमराह कर रहे थे। राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक इनके जाल फैले थे। पुलिस उन तमाम कड़ियों को जोड़ते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी आशीष गुप्ता ने बताया कि उसने अपना नाम बदलकर फर्जी डॉक्टर आशीष कुमार गुप्ता रखा है। इसके अलावा अरविंद त्रिपाठी उर्फ योग गुरुजी दिल्ली में अपना मायाजाल फैलाकर लोगों को जाल में फंसाता था।

इनके जाल लखनऊ से लेकर दिल्ली तक फैले थे, और पुलिस अब इनके सभी कारगुजारियों की जाँच कर रही है। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए आरोपी आशीष गुप्ता ने अपना नाम बदलकर फर्जी डॉक्टर आशीष कुमार गुप्ता रखा, इसके अलावा, अरविंद त्रिपाठी जिसे योग गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली जैसे शहर में आम लोगों से ठगी करने करते हुए अपने चक्कर में लोगों को फंसाता था।

जानकारी मुताबिक आरोपी रामशंकर गुप्ता लखनऊ के अलीगंज थाना के विष्णुपुरी कालोनी का रहने वाला है। वहीं अरविंद त्रिपाठी नई दिल्ली के अशोक विहार के त्रिनगर केशवपुरम का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। यूपीएसटीएफ ने बताया कि दोनों आरोपियों को विभूतिखंड थाना क्षेत्र के समाज कल्याण कार्यालय तिराहे के पास बांसमंडी रोड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विभूतिखंड में आईपीसी की धारा 170, 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद अन्य पहलुओं पर भी जांच शुरू करेगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही आरोपी बहुत शातिर हैं और कई दिनों से लगातार ठगी की घटनाओं के अंजाम दे रहे थे। लंबे समय तक रैकी करने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया जा सका है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!