ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश अर्थराइट्स का उपचार व समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन घातक बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, दवाओं के आयात को लेकर सरकार का बड़ा फैसला हृदय की सूक्ष्म कहानियाँ: जीवन की धड़कन और जैव-रासायनिक रहस्य वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025 समारोह में पं. अजीत मिश्र अशोक चक्र स्तंभ से हुए विशेष रूप से सम्मानित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश अर्थराइट्स का उपचार व समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन घातक बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, दवाओं के आयात को लेकर सरकार का बड़ा फैसला हृदय की सूक्ष्म कहानियाँ: जीवन की धड़कन और जैव-रासायनिक रहस्य वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025 समारोह में पं. अजीत मिश्र अशोक चक्र स्तंभ से हुए विशेष रूप से सम्मानित
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बँधाने पहुँचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिवंगत आत्माओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

D

Dainik India News

41 views
शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बँधाने पहुँचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिवंगत आत्माओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सामयिक प्रवास के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के आवासों पर जाकर अपनी गहन शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं और नश्वर संसार से विदा हो चुकी पुण्यात्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि निवेदित की। रक्षामंत्री सर्वप्रथम कानपुर मार्ग स्थित हिंद नगर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाजपा के कर्मठ स्तंभ दिवंगत अशोक मोतियानी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी अंजलि दी। इसके उपरांत, वे कृष्णा नगर स्थित स्वर्गीय दर्शन लाल के निवास स्थान पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय संवाद स्थापित कर इस वज्रपात को सहने के लिए उन्हें सांत्वना प्रदान की। अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्री सिंह ने कैंट क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी लाल कुर्ती स्थित मंडल अध्यक्ष रूपा देवी के आवास पर भी गमन किया और वहाँ उनके दिवंगत पति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दुःख की इस घड़ी में संगठन के सतत संबल का विश्वास दिलाया।

Article image

इसी क्रम में रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पर भी पहुँचे। वहाँ उन्होंने अपर्णा यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव के विगत मास हुए असामयिक एवं अत्यंत दुःखद अवसान पर अपनी गहरी और मर्मस्पर्शी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर इस अपार मानसिक वेदना, दारुण दुःख एवं असहनीय कष्ट को सहन करने की आत्मिक शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना की। इस संपूर्ण प्रवास के दौरान रक्षामंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढाँढस बँधाते हुए दिवंगत जनों के प्रति अपनी कृतज्ञता और संवेदना प्रकट की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!