ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
विकास नगर(लोहिया चौराहा) के महोत्सव में प्रभु श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने हजारों लखनऊ वासी • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना • करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत खाजिर • SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies • टी. डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जीता वन्य जीव संरक्षण सप्ताह 2024 की चल वैजयंती • गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ-हाजी वली • "भ्रष्टाचार और माफियावाद के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं" — मुख्यमंत्री योगी • कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने वीर जवानों को किया नमन • विकास नगर(लोहिया चौराहा) के महोत्सव में प्रभु श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने हजारों लखनऊ वासी • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना • करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत खाजिर • SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies • टी. डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जीता वन्य जीव संरक्षण सप्ताह 2024 की चल वैजयंती • गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ-हाजी वली • "भ्रष्टाचार और माफियावाद के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं" — मुख्यमंत्री योगी • कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने वीर जवानों को किया नमन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा

D

Dainik India News

• 6289 views
गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा

दैनिक इंडिया न्यूज़ गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए एक साथ दो कल्याण मण्डपम् का लोकार्पण किया। इसके साथ ही राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप और स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की सुदृढ़ नींव रखने के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं। गोरखपुर में 05 कल्याण मण्डपम् पहले ही बन चुके हैं और आज दो और जुड़ने से यह शहर नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर की पहचान बन रहा है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में उनकी विधायक निधि से 1.86 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

योगी ने कहा – “जब टीम वर्क से प्रयास होता है, तभी परिणाम आते हैं। गोरखपुर और प्रदेश का विकास इसी सार्थक प्रयास का नतीजा है। आज गोरखपुर किसी परिचय का मोहताज नहीं, यहां हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।”

गोरखपुर का बदलता चेहरा

सीएम ने गिनाए गोरखपुर में हुए बदलाव –

हर क्षेत्र में अच्छी सड़कों का निर्माण

रामगढ़ ताल पर्यटन का नया केंद्र

चिलुआ ताल का सौंदर्यीकरण

गोरखपुर-लखनऊ कनेक्टिविटी आसान

गीड़ा में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां स्थापित

नौजवानों के लिए स्थानीय रोजगार की सुविधा

जलजमाव से मुक्ति के लिए गोड़धोईया नाले का सौंदर्यीकरण

आयुष विश्वविद्यालय का विकास आधुनिक उपचार केंद्र के रूप में

स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण

2047 का विजन

सीएम ने कहा कि वर्ष 2047 तक का लक्ष्य केवल विकसित भारत ही नहीं बल्कि विकसित गोरखपुर भी है।
“2047 का मतलब है हर हाथ को काम, हर चेहरे पर खुशहाली, हर नौजवान के पास अवसर और उच्च शिक्षा के वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर। हमें गोरखपुर नगर निगम, जिला पंचायत, हर वॉर्ड और हर पंचायत को इस विजन के लिए तैयार करना होगा।”

दंगा मुक्त और निवेश आकर्षण का केंद्र बना यूपी

योगी ने कहा कि आठ वर्ष पहले कोई नहीं सोच सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होगा। आज प्रदेश न केवल दंगा मुक्त है बल्कि सबसे ज्यादा निवेश यहीं आ रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जो कभी अव्यवस्था का शिकार था, आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न है।

सीएम ने विश्वास जताया कि सकारात्मक सोच और टीम वर्क के साथ गोरखपुर व प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!