दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री चंद शर्मा को विधान परिषद सदस्य निर्वाचन हेतु प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि श्री चंद शर्मा का चयन उनकी संगठननिष्ठा, राजनीतिक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति अविचल प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चंद शर्मा अपने प्रखर नेतृत्व एवं राजनीतिक प्रज्ञा से जनाकांक्षाओं को सशक्त स्वर प्रदान करेंगे।
जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री चंद शर्मा को निर्वाचन में जनता के बहुमूल्य मतों का आशीर्वाद प्राप्त हो और उनके परिश्रम का प्रतिफल विजयश्री के रूप में मिले। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री चंद शर्मा गरिमापूर्ण विजय प्राप्त कर विधान परिषद में जनहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित की मुखर आवाज बनेंगे।