ब्रेकिंग न्यूज़
सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • हिन्दी विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला आयोजित • 75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत भाषण एवं वाद - विवाद प्रतियोगिता का किया गया सफल आयोजन • संस्कृतभारती अवधप्रान्त के जनपद सम्मेलन सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी मे सम्पन्न-जे पी सिंह • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां - • समस्त राष्ट्र को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं: जगद्गुरु • हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा • दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • हिन्दी विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला आयोजित • 75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत भाषण एवं वाद - विवाद प्रतियोगिता का किया गया सफल आयोजन • संस्कृतभारती अवधप्रान्त के जनपद सम्मेलन सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी मे सम्पन्न-जे पी सिंह • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां - • समस्त राष्ट्र को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं: जगद्गुरु • हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा •
राष्ट्रीय ब्रेकिंग हिन्दी

वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम

D

Dainik India News

• 8093 views
वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम

वाराणसी की ओर बढ़ रही सेवा संकल्प यात्रा का तीन प्रमुख पड़ावों पर स्वागत; स्वच्छता, वृक्षारोपण, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रमों का संदेश

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।लखनऊ। गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा शनिवार को लखनऊ पहुंची तो शहर में तीन प्रमुख पड़ावों पर स्वागत का सिलसिला चला। सीतापुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल से शुरू हुआ यह क्रम पॉलिटेक्निक चौराहे और वीवीआईपी गेस्ट हाउस तक पहुंचा। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। सामाजिक सहभागिता और सेवा के संदेश के साथ आगे बढ़ रही यात्रा इसके बाद वाराणसी की ओर रवाना हो गई।

Article image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, वृक्षारोपण, जनसंवाद और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा सहित सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लखनऊ में भी इन्हीं गतिविधियों की कड़ी के रूप में तीन प्रमुख स्वागत स्थल निर्धारित किए गए थे।

सेवा हॉस्पिटल से शुरू हुआ स्वागत

Article image

लखनऊ में यात्रा का पहला पड़ाव सीतापुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल रहा। यहां भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा नगर महामंत्री अमित त्रिपाठी और आईटी विभाग के सह-संयोजक संतोष सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

पॉलिटेक्निक चौराहे पर दूसरा पड़ाव

Article image

यात्रा का दूसरा स्वागत पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट हुआ। पूरब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आनंद द्विवेदी के साथ मंत्री पंकज सक्सेना, चंद्र प्रकाश अवस्थी, उपाध्यक्ष सीता नेगी, सोशल मीडिया सह-संयोजक मणिकांत शुक्ला, सोशल मीडिया संयोजक टी.आर. जोशी, कार्यालय सह-मंत्री शैलेंद्र राय ‘डब्बू’ और शक्ति केंद्र संयोजक संत शरण वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर तीसरा स्वागत

तीसरा पड़ाव वीवीआईपी गेस्ट हाउस रहा। मध्य विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में रजनीश गुप्ता, महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, महानगर मंत्री आनंद पांडेय, राजेश चौधरी, सचिन वैश्य, अर्चना साहू, अपूर्व भार्गव और उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया।

सेवा के संदेश के साथ वाराणसी की ओर

लखनऊ में तीन प्रमुख पड़ावों पर स्वागत के बाद सेवा संकल्प यात्रा वाराणसी की ओर बढ़ गई। यात्रा के दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण, जनसंवाद, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वडनगर से शुरू हुई यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश के साथ वाराणसी की ओर अग्रसर है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!