ब्रेकिंग न्यूज़
अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई |
हाइलाइट न्यूज़
लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम के आइजोल में स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, डिजिटल भुगतान से की खरीदारी राष्ट्रीय सनातन महासंघ के तत्वाधान में श्री अपरिमेय दास के श्रीमुख से गीता ज्ञान पर व्याख्यान आकांक्षात्मक जिलों में नहीं चलेगा कोई बहाना: सीएम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय मऊ द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लखनऊ में गूंजे भजन और ग़ज़ल के स्वर, युवा प्रतिभाओं ने दिखाई कला की नई दिशा सीएम के निशाने पर विपक्ष, मुरादाबाद में गरजे सीएम योगी, पुलिस एकेडमी में ली सलामी लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम के आइजोल में स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, डिजिटल भुगतान से की खरीदारी राष्ट्रीय सनातन महासंघ के तत्वाधान में श्री अपरिमेय दास के श्रीमुख से गीता ज्ञान पर व्याख्यान आकांक्षात्मक जिलों में नहीं चलेगा कोई बहाना: सीएम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय मऊ द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लखनऊ में गूंजे भजन और ग़ज़ल के स्वर, युवा प्रतिभाओं ने दिखाई कला की नई दिशा सीएम के निशाने पर विपक्ष, मुरादाबाद में गरजे सीएम योगी, पुलिस एकेडमी में ली सलामी
उत्तर प्रदेश सरकार English

आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर दें अन्नदाता : मुख्यमंत्री 

D

Dainik India News

12 views
आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर दें अन्नदाता : मुख्यमंत्री 

राजभवन में आयोजित प्रादेशिक फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सीएम योगी ने किया सम्मानित 

फूलों से बने शिवलिंग और राम मंदिर की प्रतिकृति देख मुख्यमंत्री ने की तारीफ 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 17 फरवरी। अन्नदाता अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर भी जोर दें। उत्तर प्रदेश के पास पर्याप्त जल संसाधन और प्रचुर मात्रा में उर्वरा भूमि है। ऐसे में पारंपरिक फसलों के साथ साथ औद्यानिक और औषधीय फसलों से अन्नदाता अपनी आय को दोगुना-तीन गुना कर सकते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभवन में लगी 54वीं प्रादेशिक फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए कही। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में हुआ। 

प्रकृति ने हमारे किसानों को पर्याप्त जल संसाधन और उर्वरा भूमि दी है

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर भारत की सबसे बड़ी फल फूल प्रदर्शनी तीन दिन तक राजभवन के प्रांगण में होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्नदाताओं की आमदनी को कई गुना बढ़ाने पर चर्चा करते हैं। अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाने के मामले में परंपरागत खेती से कई गुना ज्यादा क्षमता औद्यानिक फसलों में है। प्रदेश में ऐसे भी किसान हैं जिन्होंने एक हेक्टेयर की खेती में 29 लाख रुपया का नेट प्रॉफिट कमाया है। औद्यानिक खेती से जुड़े सभी किसानों की सफलता की अपनी कहानी है। इसके माध्यम से प्रगतिशील किसानों ने प्रदेश के परंपरागत खेती करने वाले सभी अन्य किसानों के सामने एक नया मानक प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी एक कृषि प्रधान देश है। प्रकृति ने हमारे किसानों को पर्याप्त जल संसाधन और उर्वरा भूमि दी है। देश की 11 फीसद कृषि भूमि वाला हमारा प्रदेश भारत की 20 प्रतिशत आबादी की खाद्यान जरूरतों को पूरा करता है। पूरी कृषि जीडीपी में हमारे अन्नदाताओं 25 फीसदी औद्यानिक फसलों का योगदान देते हैं। ऐसी पुष्प प्रदर्शनियां प्रगतिशील किसानों को एक नया मंच प्रदान करते हैं। इसके लिए मैं उद्यान विभाग को हृदय से धन्यवाद देता हूं।    

संबोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ प्रत्येक स्टॉल पर जाकर विभिन्न प्रकार की सब्जियों, फूलों, औषधीय फसलों, टिशू कल्चर से उत्पादित फसल, शहद आदि का अवलोकन किया। इस दौरान फूलों से बनायी गयी राम मंदिर की प्रतिकृति और विशाल शिवलिंग को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। प्रदर्शनी में सब्जियों की सभी प्रजातियों को देख मुख्यमंत्री ने उन्हें उपजाने वाले किसानों की प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने औद्यानिक और औषधीय कृषि में सफल किसानों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री उद्यान विभाग, दिनेश प्रताप सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, उद्यान विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने आए लोग मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!