ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है? • पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार • परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त • <em>उ.प्र. के सर्वांगीण विकास हेतु जे.पी. सिंह की माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट हुई</em> • नोडल अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण,मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश • <em>हरदोई कोतवाली पिहानी के सामने पिता पुत्री ने पेट्रोल छिड़ककर ,किया आत्मदाह का प्रयास</em> • लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है? • पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार • परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त • <em>उ.प्र. के सर्वांगीण विकास हेतु जे.पी. सिंह की माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट हुई</em> • नोडल अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण,मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश • <em>हरदोई कोतवाली पिहानी के सामने पिता पुत्री ने पेट्रोल छिड़ककर ,किया आत्मदाह का प्रयास</em> •
Uncategorized English

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021में उ0प्र0 को फिल्म शूटिंग के लिए सम्मानित किया गया

D

Dainik India News

• 8175 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा गोवा
के मुख्यमंत्री ने राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया

फिल्म सिटी में 10,000 करोड़ रु से अधिक का निवेश अनुमानित किया गया

गोवा में आयोजित भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021 में उत्तर प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए देश के सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा गोवा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ0 प्रमोद सावंत ने 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के समापन अवसर पर राज्य को आज यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का शिलान्यास किया गया है। प्रदेश सरकार इस परियोजना के निकट 1,000 एकड़ क्षेत्रफल पर फिल्म सिटी का विकास कर रही है। इस फिल्म सिटी में प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, शूटिंग सहित फिल्म निर्माण से सम्बन्धित सभी आवश्यक सुविधाओं को एक छत के नीचे देने का प्रयास किया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि फिल्म सिटी में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश अनुमानित है। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज को फिल्म सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इसके लिए टेण्डर प्रक्रिया प्रचलित की जा रही है। फिल्म सिटी में भूमि के लिए प्रदेश सरकार कोई धनराशि नहीं लेगी, बल्कि जमीन को लाइसेंस पर देने की व्यवस्था की जाएगी। दी गई भूमि के लिए वार्षिक रेण्ट निर्धारित किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि फिल्म निर्माण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में विपुल संस्कृति एवं धरोहर मौजूद हैं। प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, इसकी वैभवपूर्ण वास्तुकला, समृद्ध परम्पराओं एवं स्थानीय संस्कृतियों की विविधता आदि हमारे राज्य को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षण का बड़ा केन्द्र बनाती हैं। उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति-2018 लागू की गयी है। इस नीति में प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को विभिन्न सुविधाएं देने की व्यवस्था की गयी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!