ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
जनपद में किया गया 54 राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितिरित किया गया • “भोजशाला की विजय सनातन स्वाभिमान का पुनर्जागरण” — जितेंद्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार, • गुजरात सरकार के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं • गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन • उन्नाव पुलिस ने दो शातिर चोर किया गिरफ्तार • यूपी सरकार में मंत्री मण्डल में विस्तार, जितिन प्रसाद समेत 7 मंत्रियों को दिलाई गई सपथ। • मुख्यमंत्री के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण • जनपद में किया गया 54 राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितिरित किया गया • “भोजशाला की विजय सनातन स्वाभिमान का पुनर्जागरण” — जितेंद्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार, • गुजरात सरकार के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं • गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन • उन्नाव पुलिस ने दो शातिर चोर किया गिरफ्तार • यूपी सरकार में मंत्री मण्डल में विस्तार, जितिन प्रसाद समेत 7 मंत्रियों को दिलाई गई सपथ। • मुख्यमंत्री के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबन्धन एवं सेवा के रूप में स्थापित किये जाने की आवश्यकता:सीएम

D

Dainik India News

• 7097 views

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अग्निकाण्ड की दुर्घटनाओं में जन-धन की क्षति को न्यूनतम किये जाने के लिए और अधिक गम्भीरता से प्रयास किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन इकाइयां सभी जरूरी उपकरणों सहित न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने के लिए प्रभावी प्रयास करना सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री जी ने सख्त हिदायत दी है कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अपार्टमेन्ट्स, निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं आदि में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाएं। साथ ही, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित सघन जांच पड़ताल की जाये। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबन्धन एवं आपात सेवा के रूप में स्थापित किये जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया है।
प्रमुख सचिव, गृह श्री संजय प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस को निर्देशित किया गया है कि वह अग्निकाण्ड से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही हेतु एक सशक्त कार्ययोजना बनाकर मुख्यमंत्री जी हेतु शासन को तीन दिन में प्रस्तुत करें। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह शासन की प्राथमिकताओं के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की भी समीक्षा करें।


शासन द्वारा अग्निशमन एन0ओ0सी0 एवं अग्निसुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भेजे गये हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित सरकारी एवं निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल्स, अपार्टमेन्ट्स, निजी व सरकारी स्कूलों व कॉलेजों आदि में भी समुचित अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था हेतु मानक के अनुरूप कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा अग्निशमन विभाग को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाया गया तथा सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था कराई गई है। फायर सर्विस में अनापत्ति निर्गमन प्रक्रिया का आवेदकों की सुविधा के लिए सरलीकरण किया गया है। भारत सरकार द्वारा प्रसारित मॉडल फायर एण्ड इमरजेंसी सर्विस बिल 2019 का अंगीकरण किये जाने की भी कार्यवाही हुई है। तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन सेवा के अस्थाई संचालन का लक्ष्य भी शत-प्रतिशत पूर्ण करते हए सभी तहसील मुख्यालयों पर फायर टेण्डर मय स्टाफ स्थापित करा दिये गये हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!