ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी खबरों में बने रहने के लिए Dainikindianews.com विजिट करें। बर्फीली वादियों में दौड़ेगी वंदे भारत कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा हुई गुमशुदा, रेलवे स्टेशन पर देखी गयी छात्रा कुछ ही पल में हुई गायब टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक मे नवीन पाठ्यक्रम व डिप्लोमा पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन पर सहमति बनी-जे पी सिंह India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद बैंकों पर चला सघन चेकिंग अभियान   समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी खबरों में बने रहने के लिए Dainikindianews.com विजिट करें। बर्फीली वादियों में दौड़ेगी वंदे भारत कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा हुई गुमशुदा, रेलवे स्टेशन पर देखी गयी छात्रा कुछ ही पल में हुई गायब टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक मे नवीन पाठ्यक्रम व डिप्लोमा पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन पर सहमति बनी-जे पी सिंह India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद बैंकों पर चला सघन चेकिंग अभियान  
उत्तर प्रदेश सरकार English

अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया

D

Dainik India News

6011 views
अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया

जीआईएस-में 'सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश : दी इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज' सत्र को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया सम्बोधित

कहा- योगीराज में हुआ प्रदेश का कायाकल्प, कभी 2 एयरपोर्ट थे, आज 9 हवाई अड्डे क्रियाशील

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दुनियाभर से आये सिविल एविएशन सेक्टर के निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए किया आमंत्रित

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 11 फरवरी। अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने हमेशा से भारत को नई राह दिखाई है। उत्तर प्रदेश भारत के विकास में हरदम प्राथमिकता रखता था और रखता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है। 

ये बातें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहीं। उन्होंने शनिवार को वृंदावन योजना में आयोजित निवेश के महाकुंभ 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023' के दूसरे दिन शनिवार को भारद्वाज हॉल में 'सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश : दी इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज' विषय पर विशेष सत्र को सम्बोधित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास व एनआरआई मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे।

नागरिक उड्डयन सेक्टर के निवेशकों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यूपी को निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान बताया। कहा कि 6 साल में यूपी में जिस तरह से कार्य हुआ, वो सभी को चौंका रहा है। रोड कनेक्टिविटी की बात हो या सिविल एविएशन की, यूपी ने हर क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। जिस प्रदेश में कभी मात्र 2 एयरपोर्ट हुआ करते थे, वहां आज वह 9 हवाईअड्डे क्रियाशील हैं। 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, इसके अलावा 2 एयरपोर्ट के लिए जमीन देखने का काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश 21 एयरपोर्ट वाला प्रदेश बनने जा रहा है। इस तरह उत्तर प्रदेश सिविल एविएशन के सेक्टर में निवेश के लिए सर्वाधिक पसंदीदा स्थल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के एयरलाइंस सेक्टर का प्रजातांत्रिकरण हुआ है।

 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन का क्षेत्र असीम संभावनाओं वाला है। आने वाले समय में प्रदेश में 21 एयरपोर्ट होने वाले हैं, इनमें से 16 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे। करोड़ों लोगों का आकाश में उड़ने का सपना साकार हुआ है। 

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सन्देश भी प्रसारित किया गया। उन्होंने निवेशक बंधुओं को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश 6 वर्ष में गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा मिसाल है। प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए यूपी आज इज ऑफ डूइंग के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भी अग्रसर है। यूपी भारत के ग्रोथ को गति देने के लिए तैयार है। आइये नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आपका स्वागत है।

सत्र के दौरान तीन एमओयू का आदान प्रदान हुआ। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल, वाई आई ए पी एल के चेयरमैन डेनियल ब्रिचर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह, बेल्जियम के पूर्व उप प्रधानमंत्री व यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट और यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य क्रिस पीटर, सीएपीए इंडिया के सीईओ कपिल कौल, अकासा एयर की हेड ऑफ ऑपरेशन नीलू खत्री ने विचार व्यक्त किए। वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन के क्षेत्र की असीम संभावनाओं से निवेशकों को परिचित कराया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!