ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में विद्युत मांग और आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड थीम आधारित डायनमिक फसाड लाइटिंग से जगमग होगा लोकभवन 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन लखनऊ में भव्य रूप से प्रारंभ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल यूपी में विद्युत मांग और आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड थीम आधारित डायनमिक फसाड लाइटिंग से जगमग होगा लोकभवन 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन लखनऊ में भव्य रूप से प्रारंभ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong>

B

Bhargav Bhargav

4485 views

योगी सरकार रामलीला के लिए विदेशी कलाकारों को भी उपलब्ध करा रही मंच

रूस के कलाकारों की रामलीला पर प्रस्तुति देखेगी राम की अयोध्या

पहली बार 2018 दीपोत्सव, फिर 2019 में प्रयागराज में मिला था मंच

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

मां के एक आदेश पर 14 वर्ष तक वनवास जाने वाले राम, भाई के लिए समूचे कालखंड तक साथ रहने वाले लक्ष्मण, 14 वर्ष तक भाई की खड़ाऊं रखकर प्रजा की सेवा करने वाले भरत, पति के साथ वनवास करने वालीं सीता और भाई के लिये पति को हंसकर भेजने वालीं उर्मिला। त्रेतायुग का यह त्याग सर्वदा युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा। सिर्फ भारत ही नहीं, वरन दुनिया के कोने कोने में प्रभु के इस आदर्श के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में पूजा जाता है। कलियुग में भगवान श्रीराम की अयोध्या के गौरव को दीपोत्सव के रूप में मान देने वाले गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने विदेशों के कलाकारों को भी प्रभु राम के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिये उनकी रामलीला को रामनगरी में वैश्विक मंच दिया। 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव में विदेशी कलाकारों की रामलीला का भी अयोध्या और देशवासियों से साक्षात्कार कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रयास का विदेशी कलर मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हैं।

रूस के 12 कलाकारों की टीम करेगी रामलीला 

रूसी-भारतीय मैत्री संघ 'दिशा' के तत्वावधान में पद्मश्री गेनादी पेचनिकोव मेमोरियल रामलीला अयोध्या के दीपोत्सव मंच पर होगी। 12 कलाकारों की टीम यहां मंचन करेगी। रामलीला के निर्देशक व निर्माता डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि रूस में 1960 से रामलीला काफी वृहद स्तर पर की जा रही है।

इलदार ख़ुशनिल्लीन निभाएंगे राम का किरदार

रूस की रामलीला वहां के रंगमंच के कलाकारों के लिए आस्था का केंद्र है। कलाकारों की मानें तो वे राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर ही निरंतर बढ़ रहे हैं। उन्होंने राम को आदर्शों की जिया है। रूस की रामलीला में इलदार खुसनुललीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। मिलाना बयचोनेक मां सीता, नादेजदा सिंह कौशल्या, रती कोसिनोवा सुमित्रा, मर्गरीता कोसिनोवा बानर, गुलनारा इसकाकोवा कैकेयी,  अलेक्सी फ्लेयजनिकाव लक्ष्मण, वयचीसलाव चेरन्याश रावण की भूमिका निभाएंगे। कुशनेरोवा दारिया हनुमान व भरत, देनिश शेवतसोव दशरथ व आर्टेम जुबकोव सुग्रीव के किरदार में अभिनय करेंगे।

सीता स्वयंवर से अयोध्या लौटने के नयनाभिराम दृश्य का करेंगे मंचन

सह निर्देशिका अलेक्सांद्रा कोनेवा ने बताया कि रूस की रामलीला में सीता स्वयंवर, राम का अयोध्या में स्वागत, कैकेयी का वर मांगना, राम-लक्ष्मण व सीता का वनगमन, सीता हरण, राम हनुमान भेंट, लंका में सीता, हनुमान जी का लंका जाना, राम-रावण युद्ध, राम-सीता का पुनर्मिलन व अयोध्या वापसी का मंचन कलाकार करेंगे।

योगी सरकार ने दिया भारत में मंच

भारत-रूसी मैत्री संघ के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि योगी सरकार ने उन्हें भारत में मंच दिलाया। 4 से 6 नवंबर तक 2018 में अयोध्या दीपोत्सव में उनकी पहली प्रस्तुति हुई। इसके बाद प्रयागराज में उन्हें 2019 कुंभ में अभिनय के लिए मंच मिला। 

8 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला

2017 से शुरू हुए दीपोत्सव में प्रतिवर्ष विदेशी कलाकार रामलीला करते रहे हैं। इस बार भी 8 देशों के कलाकार रामनगरी में रामलीला करेंगे। इनमें रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, फिजी, नेपाल और त्रिनिडाड व टोबैगो के कलाकार प्रमुख हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!