ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
खंड शिक्षा अधिकारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन महात्मा संत गाडगे की 150वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट नोएडा के बाद लखनऊ में भी जस्ट डायल के खिलाफ गहराया विवाद, जल्द हो सकती है FIR कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर रजिस्टर में सालाना रिकॉर्ड तोड़ पौधरोपण, देखभाल राम भरोसे,पर्यावरण संरक्षण की ब्यापक जरूरत खंड शिक्षा अधिकारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन महात्मा संत गाडगे की 150वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट नोएडा के बाद लखनऊ में भी जस्ट डायल के खिलाफ गहराया विवाद, जल्द हो सकती है FIR कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर रजिस्टर में सालाना रिकॉर्ड तोड़ पौधरोपण, देखभाल राम भरोसे,पर्यावरण संरक्षण की ब्यापक जरूरत
लेख / शोध English

अयोध्या की तर्ज पर संवारेंगे नैमिष तीर्थ, धन की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री 

D

Dainik India News

4911 views
अयोध्या की तर्ज पर संवारेंगे नैमिष तीर्थ, धन की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री 

◆सीतापुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 ◆ चक्रतीर्थ नैमिषारण्य धाम में सीएम ने विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन एवं हवन

 ◆ देशभर के प्रमुख मठ मंदिरों के संतों संग चक्रतीर्थ में मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता श्रमदान, व्यक्तिगत स्वच्छता का भी दिया संदेश

 ◆मुख्यमंत्री ने संत, महंत और पुजारियों से किया मठ-मंदिरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आग्रह

 ◆88 हजार ऋषि-मुनियों की पावन भूमि पर योगी सरकार में हुए विकास कार्यों को संतों ने सराहा 

हरिंद्र सिंह, दैनिक इंडिया न्यूज़, सीतापुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नैमिषारण्य धाम के चक्रतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन एवं हवन का कार्य संपादित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने यहां स्थित प्राचीन भूतेश्वरनाथ मंदिर और मां ललिता देवी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने चक्रतीर्थ में देशभर से आए संतों, महंतों और नैमिष तीर्थ के विभिन्न मठ मंदिरों के पुजारियों के साथ स्वच्छता श्रमदान किया। मुख्यमंत्री सहित अन्य साधु-संतों ने मास्क लगाकर झाड़ू लगाते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता का भी संदेश दिया। इससे पूर्व संत-महंतों से वार्तालाप के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी से स्वच्छता को लेकर आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मठ, मंदिरों को पूरी तरह से हमें प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा। सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि नैमिष तीर्थ के विकास के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है। अयोध्या की तर्ज पर ही नैमिषारण्य का विकास सरकार की प्राथिमकता है।   

संतों ने की विकास कार्यों की सराहना 

प्रदेश की कमान संभालने के बाद बाद पांचवी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज मनु, वेद व्यास और महर्षि दधीचि सहित 88 हजार तेजोमय ऋषि-मुनियों की पावन तपोभूमि नैमिष तीर्थ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां साधु संतों से काफी देर तक मुलाकात की। इस दौरान संतों ने नैमिष तीर्थ में हुए अभूतपूर्व विकास की मुक्तकंठ से सराहना की। देश के कोने कोने से आए संतों, महंतों और विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि वैसे तो नैमिष तीर्थ पूरे देश के आस्थावान सनातनियों में अपने अमूल्य स्थान रखता है, मगर इस सरकार में हुए विकास कार्यों से इसकी शोभा और बढ़ गई है। सभी ने मुख्यमंत्री को अपने अपने मंदिर-मठों में पधारने के लिए आमंत्रित किया।

स्वच्छता को बनाएं जन आंदोलन : सीएम 

मुख्यमंत्री ने संतों-महंतों और पुजारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य बापू महात्मा गांधी के प्रति स्वच्छांजलि अर्पित करने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। हमारा दायित्व है कि हम स्वच्छता को एक दिन का कार्यक्रम ना बनाते हुए जनआंदोलन का रूप दें। स्वच्छता ही जीवन की पहली आवश्यकता है। खासाकर तीर्थों, मठ, मंदिरों और हर वो जगह जहां लोगों का सार्वजनिक आगमन होता है, हमें स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होना होगा। मुख्यमंत्री ने संभी संतों से अपने अपने मठ, मंदिरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया। 

पहले यहां दीपक तले अंधेरा वाली स्थिति थी : योगी 

उन्होंने कहा कि नैमिष तीर्थ के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। इस क्षेत्र की वैदिक और पौराणिक ख्याति को पुनर्स्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राजधानी लखनऊ के पास होने के बावजूद पहले यहां दीपक तले अंधेरा वाली स्थिति देखने को मिलती थी। आज यहां इलेक्ट्रिक बस सेवा, हेलीकॉप्टर सेवा, सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां हुआ अबतक का विकास मात्र छोटी सी झलक है। यहां अभी बहुत से कार्य होने बाकी हैं। पूरा देश आज नैमिषारण्य आना चाहता है। अयोध्या में राममंदिर बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं की तादात और बढ़ेगी। ऐसे में हमें यहां सुव्यवस्थित वातावरण तैयार करना होगा। ये कार्य स्वच्छता के साथ ही पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि यहां आने वाले दर्शनार्थियों, पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार हो।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!