ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
बेखौफ दबंगों की सरेआम गुंडई , कार में टक्कर के बाद वर्दीधारी पर उठाया हाथ साल 2024 में ही  वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में स्थापित हो जाएग अयोध्या धाम सेवा–संवेदना का सजीव उदाहरण फूड सप्लीमेंट मार्केट का उछाल, ₹17,000 करोड़ के पार जीआईएस-23 में यूएसए से बड़े निवेश की जमीन तैयार, कई बड़ी कंपनियां कर रहीं हैं यूपी आने की तैयारी BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की बेखौफ दबंगों की सरेआम गुंडई , कार में टक्कर के बाद वर्दीधारी पर उठाया हाथ साल 2024 में ही  वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में स्थापित हो जाएग अयोध्या धाम सेवा–संवेदना का सजीव उदाहरण फूड सप्लीमेंट मार्केट का उछाल, ₹17,000 करोड़ के पार जीआईएस-23 में यूएसए से बड़े निवेश की जमीन तैयार, कई बड़ी कंपनियां कर रहीं हैं यूपी आने की तैयारी BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की
उत्तर प्रदेश सरकार English

भैया दूज पर मुख्यमंत्री ने जिले को दी 467 करोड़ की सौगात

D

Dainik India News

17 views
भैया दूज पर मुख्यमंत्री ने जिले को दी 467 करोड़ की सौगात

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में वर्ष 2020 में 08 माह तक तथा वर्ष 2021 में 07 माह के लिए सभी पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध, प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर आगामी 04 माह के लिए निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था

बिस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद इटावा में 467 करोड़ रुपये से अधिक की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 454 करोड़ रुपये से अधिक की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 13 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के विकास को नयी ऊँचाइयों तक पहुंचाने, आमजन को सुविधा देने तथा प्रत्येक वर्ग के नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य के लिए आज जनपद इटावा में पौने पांच सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। केन्द्र व राज्य सरकार इन योजनाओं को लागू करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार परियोजनाओं का शिलान्यास भी करती है और उद्घाटन भी करती है। आज से 03 वर्ष पूर्व जिन परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया था आज उन परियोजनाओं का लोकार्पण करने के लिए वे यहां आये हैं। आज का दिन जनपद इटावा, औरैया, मैनपुरी सहित आसपास के जिलों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली के बाद आज भैयादूज का भी पावन पर्व है। पर्व और त्योहारों की यह परम्परा धनतेरस से प्रारम्भ होती है। छोटी दीपावली पर अयोध्या में लाखों-लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। अयोध्या की दीपावली दुनिया की सबसे अच्छी दीपावली बन गयी है। कल गोवर्धन पूजा थी। इसके बाद गोपाष्टमी तथा आगामी 15 नवम्बर को देवोत्थान एकादशी का पर्व है। अनेक प्रकार के आयोजनों, त्योहारों और पर्वाें के साथ हम सब जुड़ते हैं। जब इस शुभ मुहूर्त में लोक कल्याण और आमजन के विकास से जुड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ मिलता है। शुभ मुहूर्त में लोकार्पण भी होता है और शिलान्यास भी, इसलिए आज यहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना के दौरान अनेक लोगों ने अपने प्रियजन को खोया है। पूर्व विधायक श्री अशोक दुबे की कोरोना काल खण्ड में दुःखद मृत्यु हुई। स्व0 श्री दुबे को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया में कोरोना प्रबन्धन का सबसे अच्छा मॉडल स्थापित किया। इस बीमारी से सबसे कम मृत्यु उत्तर प्रदेश में हुई। सबसे कम कोरोना के मामले, सबसे अधिक कोविड टेस्ट, सबसे अधिक लोगों को राशन वितरण और सबसे अधिक टीकाकरण भी उत्तर प्रदेश में हुआ।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना के प्रति हमें सावधान रहना होगा। प्रधानमंत्री जी ने सबको टीका, मुफ्त टीका की व्यवस्था की है। दुनिया के अन्दर इतना बड़ा टीकाकरण अभियान नहीं चला, जैसा भारत में संचालित हुआ है। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, वे टीका जरूर लगवा लें। कोरोना से बचाव के लिए यह सुरक्षा कवच है। कोरोना काल खण्ड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चलायी। इस योजना के तहत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के लिए निःशुल्क राशन की व्यवस्था करवायी। वर्ष 2020 में 08 माह तक तथा वर्ष 2021 में 07 माह के लिए सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्यान्न की सुविधा उपलब्ध हुई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर आगामी 04 माह के लिए निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की है। इसमें अन्त्योदय परिवार को 35 किलो खाद्यान्न गेहूं या चावल दिया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारक को 01 किलो दाल, 01 किलो खाद्य तेल, 01 चीनी और 01 किलो नमक भी उपलब्ध करवाएंगे। पात्र गृहस्थी परिवार को भी हर यूनिट पर 05 किलो खाद्यान्न के साथ-साथ 01 किलो दाल, 01 किलो खाद्य तेल, 01 किलो नमक भी उपलब्ध करवाएंगे। खाद्यान्न की सुविधा के साथ-साथ किसानों, सामान्य उपभोक्ताओं, नौजवानों, नौकरी पेशा लोगों के हित में दीपावली की रात्रि से डीजल और पेट्रोल के दामों में 12-12 रुपये की कटौती कर दी गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 05 वर्ष के दौरान एक-एक व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने का प्रयास किया है। जनपद इटावा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 12,500 से अधिक परिवारों को तथा शहरी क्षेत्र में लगभग 5,000 परिवारों को एक-एक आवास उपलब्ध करवाया है। स्वच्छ भारत मिशन में 1,56,000 से अधिक लोगों के लिए जनपद इटावा में व्यक्तिगत शौचालय निर्मित किये गये हैं। जनपद में 403 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत जनपद में 1,30,700 से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किये गये। 1,045 मजरों का विद्युतीकरण करने के बाद 56,000 से अधिक परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराये गये। जनपद के 42,300 से अधिक किसानों का फसली ऋण माफ किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत यहां के किसानों को 438 करोड़ 40 लाख रुपये अब तक वितरित किये जा चुके हैं। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर एक-एक योजना का लाभ लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!