ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध  संस्कार भारती अवध प्रांत के आयोजन में रामकथा के संगीतमय रूपांतरण ने मन मोह लिया अवैध देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* यूपी के 32 जिलों में एक भी कोविड पेशेंट नही है:सी एम योगी आदित्यनाथ:- किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध  संस्कार भारती अवध प्रांत के आयोजन में रामकथा के संगीतमय रूपांतरण ने मन मोह लिया अवैध देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार । राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* यूपी के 32 जिलों में एक भी कोविड पेशेंट नही है:सी एम योगी आदित्यनाथ:-
Uncategorized English

आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान

B

Bhargav Bhargav

38 views
आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में भी जनपद मऊ ने प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक

ब्यूरो / दैनिक इंडिया न्यूज़

मऊ , उत्तर प्रदेश  

 प्रदेश स्तर पर जारी आई.जी.आर.एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जारी सूची में जनपद मऊ ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है । जिलाधिकारी  अरुण कुमार के निर्देश एवं नेतृत्व में यह कार्य संभव हो पाया।

ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय  के मार्गदर्शन एवम् विभिन्न विभागाध्यक्षो के सहयोग से आइ.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों तथा जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का वर्तमान में जारी सूची में तीसरा स्थान है। उन्होंने बताया कि कुल 140 अंक में से 139 अंक प्राप्त कर जनपद मऊ ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है, जो कुल निर्धारित अंको का 99.29% है। उन्होंने बताया की जिलाधिकारी कार्यालय से भी प्राप्त शिकायतों का 100% गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायतकर्ताओं से बातचीत पर 100% संतोषजनक फीडबैक एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्धारित समय से पूर्व ही 100% शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से प्रदेश में जनपद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग निर्धारण में प्रयुक्त लगभग सभी पैमानों पर जनपद मऊ ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

आज ही प्रदेश स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में जारी सूची में भी जनपद मऊ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ज्ञातव्य है कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा डोर टू डोर घरों पर जाती हैं तथा लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारी से बचाव के उपाय बताती हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलाया गया जिसमें संबंधित कई अन्य विभागों का भी सहयोग लिया गया। दस्तक अभियान  7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के मध्य चलाया गया।इस दौरान आशा बहू लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव, खासतौर से मस्तिष्क रोग के लक्षण एवं उनके बचाव के उपाय बताती हैं। लक्षण मिलने पर 102 एवम् 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाना सुनिश्चित करती हैं। इसके अलावा जांच किट के माध्यम से मौके पर ही जांच कर संबंधित बीमारी के इलाज हेतु  दवा की किट भी उपलब्ध कराती हैँ । इन कार्यों में जनपद मऊ के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने उत्कृष्ट प्रयास किया जिसके कारण जारी वर्तमान सूची में जनपद मऊ को प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ । 

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!