ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह • क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, • नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी • प्रवीण गर्ग बने इंडिया टीम डेलिगेशन चीफ, बाली में होगा 8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन • भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौताः एक क्रांतिकारी कदम • अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह • क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, • नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी • प्रवीण गर्ग बने इंडिया टीम डेलिगेशन चीफ, बाली में होगा 8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन • भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौताः एक क्रांतिकारी कदम • अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न •
Uncategorized English

निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना

D

Dainik India News

• 8728 views
निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना

सुरेंद्र शर्मा दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।तिनहरी । कुछ समय पहले की घटना मऊ जनपद के मधुबन तहसील अन्तर्गत तिनहरी ग्राम की है । तिनहरी ग्राम में आराजी न ॰ 48 व 175 तीन भाइयों का , राजेन्द्र , स्व० राम प्रसाद व शिवप्रसाद पुत्र स्व० राम बदन का है । शिवप्रसाद पुत्र स्व० राम बदन नें इन दोनों नम्बरों के बावत एक वाद न्यायालय श्रीमान् सिविल जज जू ० डि ० के यहाँ 547 / 1993 शिवप्रसाद बनाम् केशरी आदि दाखिल किया । उक्त वाद में वादी व प्रतिवादीगण दोनों को आदेशित किया गया है कि दोनों आ ० न० 48 व 175 में यथास्थिति उभय पक्ष बनाये रखेंगे । उपरोक्त वाद में वादी शिवप्रसाद नें एक नक्शा - नजरी भी दाखिल किया है जिसमें यह उल्लिखित किया है कि उक्त दोनों नंबरों में वादी शिव प्रसाद का हिस्सा उत्तर तरफ व स्व॰ रामप्रसाद का हिस्सा बीच में तथा राजेंद्र का हिस्सा दक्षिण तरफ है और इस कथन के बाबत शपथ - पत्र भी दाखिल किया है । उक्त मुकदमे में कमीशन की रिपोर्ट भी दाखिल है तब से आज तक उपरोक्त दोनों नंबरों में निषेधाज्ञा का आदेश चलता चला आ रहा है । इन्हीं नंबरों के बाबत वादी शिवप्रसाद ने एक नया मुकदमा बटवारा का 30 (2) के अंतर्गत न्यायालय श्रीमान जिलाधिकारी मऊ जनपद - मऊ के यहाँ शिव प्रसाद बनाम राजेंद्र आदि दाखिल किया जिसमें यह उल्लेख किया कि अभी हम लोगों के बीच कोई बंटवारा नहीं हुआ है और आराजी नंबर 48 व आराजी नंम्बर 75 का बंटवारा कर दिया जाय जिसके बावत भी शपथ - पत्र दाखिल किया । इस मुकदमे में भी निषेधाज्ञा का आदेश न्यायालय श्रीमान सी ० आर० ओ० मऊ जनपद - मऊ के यहां से निर्गत है । यहाँ यह उल्लेख करने योग्य है कि या तो बंटवारा हुआ है सिविल कोर्ट मऊ में दाखिल वाद के अनुसार , सही है या तो बंटवारा नहीं हुआ है सी ० आर ० ओ० मऊ के यहाँ दाखिल मुकदमें के अनुसार । इसप्रकार न्यायालय श्रीमान को भी वादी शिवप्रसाद द्वारा गुमराह किया जा रहा है | निषेधाज्ञा आदेशों के बावजूद वादी शिव प्रसाद पैसे ले - ले करके कई प्रतिवादी गण के मकान बनवाते जा रहे हैं और इन नंबरों में मौंके की स्थिति बदलती जा रही हैं जो कि न्यायालय श्रीमान सिविल जज जूनियर डिवीजन मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ के आदेश की अवमानना है , खुला उल्लंघन है । उपरोक्त घटना की सूचना थानाध्यक्ष मधुवन जनपद मऊ को लिखित रूप में दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई है उपरोक्त नंबर में 62 लोग बैनामा लिए हैं । मौंके पर कभी भी शांति व्यवस्था भंग हो सकती है व कोई भी घटना घट सकती है लेकिन प्रशासन नहीं सुन रहा है । वही सूबे मुख्यमंत्री जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान दिलाते दिलाते थक जायेंगे, क्या अधिकारी को ध्यान देना चाहिए ये सवाल तो है?????

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!