ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
हमारी सरकार ने सुधार दी नौकरी की चयन प्रक्रिया - सीएम योगी • सी एम योगी ने भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों,स्माइल प्रोजेक्ट के लाभार्थियों को बांटे शैक्षणिक किट • दवाइयों से नहीं बचेगी ज़िंदगी • अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन • विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि • मऊ पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार • शब्दों की माध्यम से जुड़ाव एवं सम्मान का माध्यम है संभाषण - हरिंद्र सिंह • Are You Ready to Give Your Cells What Nature Originally Designed for Them?? • हमारी सरकार ने सुधार दी नौकरी की चयन प्रक्रिया - सीएम योगी • सी एम योगी ने भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों,स्माइल प्रोजेक्ट के लाभार्थियों को बांटे शैक्षणिक किट • दवाइयों से नहीं बचेगी ज़िंदगी • अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन • विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि • मऊ पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार • शब्दों की माध्यम से जुड़ाव एवं सम्मान का माध्यम है संभाषण - हरिंद्र सिंह • Are You Ready to Give Your Cells What Nature Originally Designed for Them?? •
उत्तर प्रदेश English

आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 7733 views
आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री

कांग्रेस व राहुल गांधी का नाम लिए बिना सीएम योगी ने बोला जोरदार हमला

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी में सीएम योगी ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर, 12 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना जोरदार हमला बोला। लंदन में राहुल द्वारा दिए गए बयान पर सीएम योगी ने बगैर नाम का उल्लेख किए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दुनिया के देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। पीएम मोदी दुनिया मे देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं। 

सीएम योगी रविवार पूर्वाह्न भाजपा के बशारतपुर प्रथम शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में जाकर देश की आलोचना करने वाले वही लोग हैं जो केरल में रहते हैं तो यूपी की बुराई करते हैं और दिल्ली में रहते हैं तो केरल को। इन चेहरों को पहचानने की जरूरत है। ये देश के सुदृढ़ लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। इनकी खानदानी विरासत ही बांटों और राज करो की विभाजनकारी राजनीति की रही है। इनकी विभाजन की मानसिकता और इनके षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना है। 

देश की उपलब्धियां कर रहीं नए भारत का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8-9 वर्षों में हासिल देश की उपलब्धियां नए भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की सुनहरी तस्वीर है। आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाने वाला देश होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसकी गूंज को अंगीकार कर जन जन तक पहुंचाने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं पर है। 

भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है जी-20 का नेतृत्व

सीएम योगी ने कहा कि जी-20 का नेतृत्व मिलना भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। वैश्विक मंच पर भारत की ताकत की यशोगाथा दुनिया गा रही है। वैश्विक स्तर पर भारत का दबदबा बढ़ा है। अफगानिस्तान की बात हो या फिर रूस-यूक्रेन युद्ध की, हर कहीं पीएम मोदी की पहल का इंतजार रहता है। इटली और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हाल में भारत आए, जापान के पीएम आने वाले हैं। यह सब देश की एक नई तस्वीर को पेश करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पंच प्रण से सबको जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि विकसित देश के निर्माण, गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करने, विरासत व क्रांतिवीरों का सम्मान करने, डेश की एकता व एकात्मकता के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल अधिकार ही नहीं बताता बल्कि कर्तव्यों का भी एहसास कराता है। 

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने लगाई लंबी छलांग

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दो महत्वपूर्ण पक्ष हैं। पहला सरकार की उपलब्धियां और दूसरा भावी योजनाएं। राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में 9 वर्षों के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। खेती किसानी से लेकर नवाचार तक हर क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। आय में कई गुना वृद्धि हुई है तो निजी सेटेलाइट से अंतरिक्ष यात्रा भी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब वह 1998 में पहली बार सांसद बने थे तो हर सांसद को 100 रसोई गैस कनेक्शन का कोटा मिलता था। आज रसोई गैस कनेक्शन सबको आसानी से मिल रहा है। पात्र परिवारों को सरकार मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दे रही है। यूपी में 1.74 करोड़ तथा देश में 3.5 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिला है। इसी तरह पहले गरीबों को आवास के लिए 20 हजार रुपये ही मिलते थे। आज पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपये, शौचालय के लिए 12 हजार मिलते हैं। मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी के बराबर मानदेय भी मिलता है। जिन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उनके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। पीएम आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 2.50 लाख रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत यूपी में 52.77 लाख तथा देश में 3.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिला है। 

भ्रष्टाचार पर कस दी गई नकेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 वर्षों में कई स्कीमों से देशवासियों को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का साकार हुआ मंत्र है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी लाचारी में कहते थे कि सरकारी योजनाओं में 100 में से सिर्फ 15 पैसे गरीबों के पास पहुंचते थे। 85 पैसे दलाल खा जाते थे। वृद्धा व विधवा पेंशन में भी कमीशनखोरी होती थी। आज पीएम मोदी ने ऐसी व्यवस्था की है कि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में पूरी रकम पहुंचती है। कहीं कोई सेंधमारी नहीं, भ्र्ष्टाचार पर नकेल कस दी गई है।

विपत्ति में भी नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विपत्ति में भी नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी रही। कोरोना संकट में मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन की सुविधा दी गई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बीमारी के महज नौ माह में दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ वैक्सीन बनाकर देश मे दुनिया का सबसे बड़ा, प्रभावी और सिस्टमैटिक वैक्सीन ड्राइव चलाया गया। यूपी में 40 करोड़ तथा देश मे 220 करोड़ वैक्सीन डोज मुफ्त दी गई। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पहले स्पैनिश फ्लू नामक महामारी आई थी। इसमें 2.5 करोड़ लोगों की मौत हो गई थी। गांव के गांव साफ हो गए थे। पर, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कम समय में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पा लिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत दुनिया के देशों ने भारत के कोरोना प्रबंधन की सराहना की, इसे अनुकरणीय माना। महामारी में भी कोई भूख से नहीं मरने पाया। 

स्वागत संबोधन भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व संचालन मंडल अध्यक्ष अजयमणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, बशारतपुर प्रथम शक्ति केंद्र के प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा समेत मंडल ज़ शक्ति केंद्र व बूथ स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

चार कार्यकर्ताओं ने किया अभिभाषण के 16 पन्नों का वाचन

मुख्यमंत्री के संबोधन के पूर्व चार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के 16 पन्नों का वाचन किया। हर कार्यकर्ता ने चार-चार पन्ने का वाचन किया। वाचन करने वालों में क्रमशः शैलेश भट्ट, श्रीमती मुक्तकेशी त्रिपाठी, डीएन यादव, राजेश तिवारी शामिल रहे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम योगी ने भी संपूर्ण अभिभाषण को इत्मीनान से सुना।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!