ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
जिले के विभिन्न सरकारी / अर्धसरकारी / शैक्षणिक संस्थानों एवं अस्पतालो में सेवामित्र पोर्टल से कराये कार्य : जिलाधिकारी • कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने जनता के सामने रखा अपना रिपोर्ट कार्ड • चेयरमैन प्रतिनिधि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाना ही उद्देश्य • रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री • राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रोगियों को सुगम चिकित्सीय नवाचार से उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे : जे पी सिंह • ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम • मुख्यमंत्री के सलाहकार (शिक्षा) नामित किए गए विश्वविद्यालयअनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह’ • जिले के विभिन्न सरकारी / अर्धसरकारी / शैक्षणिक संस्थानों एवं अस्पतालो में सेवामित्र पोर्टल से कराये कार्य : जिलाधिकारी • कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने जनता के सामने रखा अपना रिपोर्ट कार्ड • चेयरमैन प्रतिनिधि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाना ही उद्देश्य • रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री • राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रोगियों को सुगम चिकित्सीय नवाचार से उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे : जे पी सिंह • ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम • मुख्यमंत्री के सलाहकार (शिक्षा) नामित किए गए विश्वविद्यालयअनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह’ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता की सेवा के लिए होनी चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

D

Dainik India News

• 6065 views
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता की सेवा के लिए होनी चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “Faith and Future: Integrating AI with Spirituality” अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

शांतिकुंज ने विश्व स्तर पर अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान के समन्वय का दिया संदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़, हरिद्वार/नई दिल्ली, 16 सितम्बर 2025।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग सदैव मानवता की सेवा और कल्याण के लिए होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि AI को आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों से नहीं जोड़ा गया तो यह मानव को नियंत्रित करने का साधन बन सकता है।

वे हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय (शांतिकुंज) में “Faith and Future: Integrating AI with Spirituality” विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। यह सम्मेलन ‘फ्यूचर ऑफ लाइफ इंस्टीट्यूट’ (अमेरिका) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

ओम बिड़ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रौद्योगिकी का वास्तविक उद्देश्य मानव अनुभव को समृद्ध और ऊँचा उठाना है, न कि उसे प्रतिस्थापित करना। उन्होंने कहा कि AI चुनौतियों के साथ अवसर भी लेकर आया है और भारत की नैतिकता व सत्य पर आधारित ज्ञान परंपरा इसके सकारात्मक प्रयोग में मार्गदर्शक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने जोर दिया कि AI भारत की प्राचीन विद्या, संस्कृति और वैदिक ज्ञान को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन सकता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे भारतीय आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि AI का विकास समावेशी और न्यायपूर्ण होना चाहिए, जिससे इसके लाभ संपूर्ण मानवता तक पहुँच सकें। उन्होंने करुणा, सहानुभूति और मानवीय मूल्यों को AI और अध्यात्म के संगम का आधार बताते हुए विश्वास जताया कि यही एक समतामूलक और नैतिक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्वान भी उपस्थित रहे।

शांतिकुंज का गौरवशाली योगदान

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ने न केवल देव संस्कृति विश्वविद्यालय बल्कि शांतिकुंज की प्रतिष्ठा को भी और ऊँचाई दी है। शांतिकुंज ने वर्षों से विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय का संदेश दिया है और युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की विचारधारा से प्रेरित होकर विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रकाश फैलाया है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्र में भी शांतिकुंज के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक धरोहर को नई दिशा मिल रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!