ब्रेकिंग न्यूज़
कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली |
हाइलाइट न्यूज़
डायबिटीज का विस्फोट: कोरोना युग की अनसुलझी गुत्थियाँ और मरीजों की बढ़ती भीड़ का भयावह सच • वीर सावरकर की 140वीं जयन्ती पर उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि’ पुस्तक का लोकार्पण • HPV Immunization in Adolescents: Emerging Ethical, Clinical and Public Health Questions • रक्षा मंत्री की दहाड़! भुज से पाकिस्तान को ललकार: 'हिमाकत की तो नक्शा बदल देंगे!' • भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के 125 वर्ष पूरे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उत्सव का शुभारंभ • कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा हुई गुमशुदा, रेलवे स्टेशन पर देखी गयी छात्रा कुछ ही पल में हुई गायब • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम • अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा से पहले तैयार होगा फोर लेन मार्ग • डायबिटीज का विस्फोट: कोरोना युग की अनसुलझी गुत्थियाँ और मरीजों की बढ़ती भीड़ का भयावह सच • वीर सावरकर की 140वीं जयन्ती पर उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि’ पुस्तक का लोकार्पण • HPV Immunization in Adolescents: Emerging Ethical, Clinical and Public Health Questions • रक्षा मंत्री की दहाड़! भुज से पाकिस्तान को ललकार: 'हिमाकत की तो नक्शा बदल देंगे!' • भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के 125 वर्ष पूरे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उत्सव का शुभारंभ • कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा हुई गुमशुदा, रेलवे स्टेशन पर देखी गयी छात्रा कुछ ही पल में हुई गायब • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम • अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा से पहले तैयार होगा फोर लेन मार्ग •
Uncategorized English

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकास नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

D

Dainik India News

• 9797 views
भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकास नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकास नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने की और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के चार प्रमुख चेहरों—अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, महामंत्री हनुमत सिंह, और कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। इन अनुभवी नेताओं के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और भरोसा साफ झलक रहा था। योगेश चतुर्वेदी की नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें संगठन का मजबूत स्तंभ बताया।

डॉ. प्रदीप सिंह, जो अपनी व्यावसायिक दक्षता और अनुभव के लिए जाने जाते हैं, ने संगठन को न केवल मार्गदर्शन दिया बल्कि एकजुटता का संदेश भी दिया। हनुमत सिंह की संगठनात्मक कुशलता और प्रेम सिंह की वित्तीय प्रबंधन में महारत ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।


मुख्य अतिथि एसडी सिंह वैसवारा ने संगठन की भूमिका की सराहना की और व्यापारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी ने कहा कि संगठन के इन नेताओं की क्षमता और दूरदर्शिता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।


शपथ ग्रहण करने वालों में उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, पी. चक्रवर्ती, मंत्री दीपचंद बंधानी, संगठन मंत्री महावीर सेंगर, प्रचार मंत्री राजेंद्र कुमार, विधि सलाहकार अजीत प्रताप सिंह और कार्यकारिणी सदस्य माधवेंद्र शुक्ला व अजीत कुमार शामिल थे।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवजीत पांडेय, सौरभ तिवारी (प्रदेश संरक्षक), पंकज दीक्षित (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विवेक शुक्ला (कोषाध्यक्ष), और विनोद सिंह (लखनऊ प्रभारी) आर वी सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


इन प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को एकजुट रखने की अद्भुत क्षमता है। समारोह के बाद कार्यकर्ताओं में यह विश्वास देखा गया कि ये नेता संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और व्यापारियों के हित में ठोस कदम उठाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात तहरी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया और संगठन के उज्जवल भविष्य के लिए अपने समर्थन का वादा किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!