ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • सहारा हॉस्पिटल में 13 साल से हरियाली की कवायद , पांच सौ और पौधे लगाए गए • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र • कल्याण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि • “बिहार की प्रचंड विजय—राष्ट्र की दिशा का संकेत, 2027 का नवोदय उत्तर प्रदेश में भी अवश्य उदित होगा”-राजनाथ सिंह • लखनऊ के छात्रों ने भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त किया • पुलिस अधीक्षक ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन • 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • सहारा हॉस्पिटल में 13 साल से हरियाली की कवायद , पांच सौ और पौधे लगाए गए • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र • कल्याण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि • “बिहार की प्रचंड विजय—राष्ट्र की दिशा का संकेत, 2027 का नवोदय उत्तर प्रदेश में भी अवश्य उदित होगा”-राजनाथ सिंह • लखनऊ के छात्रों ने भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त किया • पुलिस अधीक्षक ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

D

Dainik India News

• 5935 views
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और जनप्रतिनिधियों के साथ हजरतगंज जीपीओ पार्क में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद गांधीजी के प्रिय भजनों को सुनकर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद बृजलाल, पूर्व मंत्री व एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, एमएलसी अवनीश सिंह, लालजी निर्मल, अमरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बापू को याद करते हुए प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री गांधी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने चरखा चलाकर सूत काता और खादी वस्त्र खरीदे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत अभियान" और "स्वदेशी संकल्प" को मजबूत करने का यही मार्ग है।

बृजेश पाठक ने कहा— “महात्मा गांधी की जयंती पर मैं प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें नमन करता हूं। बापू ने जिस स्वदेशी आंदोलन का सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता और स्वदेशी अभियानों से आगे बढ़ा रहे हैं। देशवासियों से अपील है कि स्वदेशी अपनाएं, स्वदेशी ही खरीदें और बेचें। यही विकसित भारत का मार्ग है।”

गांधी आश्रम से लौटकर उपमुख्यमंत्री शास्त्री भवन एनेक्सी पहुंचे और वहां लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैसरबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। द्विवेदी ने कहा— “गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, आज पूरी दुनिया उसका अनुसरण कर रही है। खादी वस्त्रों का उपयोग कर गरीबों व मजदूरों को रोजगार दें और भारतीयता की भावना को मजबूत करें।”

लखनऊ महानगर के विभिन्न वार्डों में भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!