ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री योगी ने चंदौली को दी एक हजार करोड़ की सौगात  भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकास नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न "आरती उतारी, पैर छुए… फिर दुल्हन उड़ा गई 5 लाख!" एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता ग्रेटर नोएडा के युवक की संदिग्ध हालत में मौत: बुलंदशहर में नहर किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री योगी ने चंदौली को दी एक हजार करोड़ की सौगात  भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकास नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न "आरती उतारी, पैर छुए… फिर दुल्हन उड़ा गई 5 लाख!" एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता ग्रेटर नोएडा के युवक की संदिग्ध हालत में मौत: बुलंदशहर में नहर किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लेख / शोध English

जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र

D

Dainik India News

23 views
जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।आज का दौर कम समय में अधिक काम करने का है, बिना ज्यादा थके अधिकतम परिणाम पाने की प्रतिस्पर्धा है।समय संयम आज के दौर की सबसे बड़ी मांग है। किसी भी कर्मचारी से कंपनी तभी खुश है जब वह कम प्रयासों और न्यूनतम समय में अधिकतम परिणाम देता है।

कई बार देखा गया है हमें अपने कामों का पूरा परिणाम नहीं मिलता। ऐसी स्थितियां व्यक्तित्व में झुंझलाहट ही पैदा करती हैं। जब हमारे व्यक्तित्व में तीखापन आ जाता है तो हर बात पर फिर गुस्सा आना शुरू हो जाता है चारों तरफ़ अंधेरा ही अंधेरा दिखाई देता है।

अल्प प्रयास और कम समय में सफलता पाने के ये तीन सूत्र हैं

अपने कामों की प्लानिंग कीजिए, सिर्फ काम मत कीजिए। अधिकांश लोग बिना मार्गदर्शन के ही लक्ष्य सिद्धि के लिए निकल पड़ते हैं। ऐसे में असफलता ही मिलती है। जब भी कोई लक्ष्य साधने निकले तो आपको तरीका पता होना चाहिए।

अहंकार छोड़े और लक्ष्य पर टिके

ये समस्या लगभग हर व्यक्ति के साथ है कि वो अपने अहंकार से बाहर निकलने को तैयार नहीं है। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर लोग अड़ जाते हैं, झुकना पसंद नहीं करते अहंकार रूपी मल्ल स्वक्ष वातावरण में जाने नही देता है। इससे बहस और तनाव का वातावरण बन जाता है और लक्ष्य अपने आप ही दूर हो जाता है। समय और ऊर्जा बचना चाहते हैं तो अहंकार रूपी मल्ल को त्यागें।

जिम्मेदारियों का करें सही बंटवारा

काम की सफलता और असफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि हम जिम्मेदारी सौंप किसे रहे हैं। जब भी हम कोई लक्ष्य तय करें तो उससे जुड़ी जिम्मेदारियों का बंटवारा सहयोगियों की योग्यता और रुचि के अनुसार करें। अयोग्य लोगों को जिम्मेदारियां देना हमारे लिए अनचाही परेशानियां खड़ी कर सकता है, लक्ष्य से भटका सकता है। जिम्मेदारी पात्र को ही दें।

प्रतिभा, परिश्रम और प्रतीक्षा

ये तीन बातें हमारे व्यक्तित्व में होना बहुत जरुरी है। प्रतिभा काम में रुचि जगाती है, परिश्रम काम की गति को तेज करता है और प्रतिक्षा परिणाम को परिपक्व होने में सहातया करती है। अगर पहली दो बातें व्यक्ति में हों और प्रतिक्षा का धैर्य ना हो तो काम का पूरा फल मिलने में संदेह होता है। जिस व्यक्ति में धैर्य नहीं होता वो व्यक्ति अक्सर जल्दबाजी में काम के परिणाम को प्रभावित करते हुये असफलता को गले लगता है।

उदाहरण स्वरूपी श्लोक

उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः। न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगा:।।

व्यक्ति के मेहनत करने से ही उसके काम पूरे होते हैं, सिर्फ इच्छा करने से उसके काम पूरे नहीं होते। जैसे सोये हुए शेर के मुंह में हिरण स्वयं नहीं आता, उसके लिए शेर को परिश्रम करना पड़ता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!