ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI • इंटरमीडिएट में 99% अंक हासिल कर प्रिशा रस्तोगी ने बढ़ाया गोरखपुर का गौरव • छात्र छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन कार्यकम में 605 लाभार्थियों को मिला टैबलेट / स्मार्टफोन • NET SCAIM: एसटीएफ ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया • जीवन की आधारशिला • पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ता एकता पर दिया गया विशेष बल • गुरु परम्परा से सम्बन्धित यह कार्यक्रम सिर्फ गुरुद्वारे तक सीमित न होकर प्रत्येक भारतीय के घर में होना चाहिए:मुख्यमंत्री • समता के नाम पर संरचित विभाजन : UGC के ‘Equity Regulations’ और भारतीय विश्वविद्यालयों का वैचारिक संकट • जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI • इंटरमीडिएट में 99% अंक हासिल कर प्रिशा रस्तोगी ने बढ़ाया गोरखपुर का गौरव • छात्र छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन कार्यकम में 605 लाभार्थियों को मिला टैबलेट / स्मार्टफोन • NET SCAIM: एसटीएफ ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया • जीवन की आधारशिला • पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ता एकता पर दिया गया विशेष बल • गुरु परम्परा से सम्बन्धित यह कार्यक्रम सिर्फ गुरुद्वारे तक सीमित न होकर प्रत्येक भारतीय के घर में होना चाहिए:मुख्यमंत्री • समता के नाम पर संरचित विभाजन : UGC के ‘Equity Regulations’ और भारतीय विश्वविद्यालयों का वैचारिक संकट •
Uncategorized English

उ0प्र0 राज्य अतिथि गृह ‘इन्द्रप्रस्थ’ में उ0प्र0 की झलक दिखनी चाहिए: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 11998 views
उ0प्र0 राज्य अतिथि गृह ‘इन्द्रप्रस्थ’ में उ0प्र0 की झलक दिखनी चाहिए: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वर्चुअल माध्यम से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए गए उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘इन्द्रप्रस्थ’ तथा नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किए गए परिसम्भागीय वाणिज्यकर कार्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नई दिल्ली में इस अतिथि गृह का निर्माण प्रदेश के विशिष्ट व्यक्तियों, जिनमें न्यायाधीशगण, विधायकगण, अधिकारीगण तथा अन्य महानुभाव शामिल हैं, को उनकी गरिमा के अनुरूप ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की दृष्टि से किया गया है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सम्पत्ति विभाग के इस अतिथि गृह में उत्तर प्रदेश की एक झलक दिखनी चाहिए, ताकि यहां आने वाले अतिथियों को राज्य की समृद्ध विरासत के विषय में जानकारी मिले। उन्होंने इन्द्रप्रस्थ अतिथि गृह में ओ0डी0ओ0पी0 गैलरी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले गणमान्य अतिथियों को भेंट स्वरूप ओ0डी0ओ0पी0 के उत्पाद दिए जाएं।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खान-पान की समृद्ध परम्परा है। अतः इन्द्रप्रस्थ अतिथि गृह की रसोई द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजन अतिथियों को परोसने की व्यवस्था की जाए। इससे अतिथियों को उत्तर प्रदेश के जायकों का पता लगेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ‘इन्द्रप्रस्थ’ अतिथि गृह पर केन्द्रित एक लघु फिल्म का अवलोकन भी किया।


ज्ञातव्य है कि 4,000 वर्ग मीटर में बने हुए इस अतिथि गृह में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें 02 बेसमेण्ट और ग्राउण्ड$3 तल हैं। प्रत्येक तल में 09 कक्ष और 01 सुइट है। इस प्रकार इस अतिथि गृह में कुल 27 कक्ष और 03 सुइट हैं। इसमें 01 सभा कक्ष भी है, जिसमें ऑडियो-विजुअल कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है। इस अतिथि गृह में 80 कारों की पार्किंग की भी व्यवस्था है।


मुख्यमंत्री जी ने नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में परिसम्भागीय वाणिज्यकर कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करते हुए कहा कि इस भवन के निर्माण से अलग-अलग लोकेशन पर कार्यरत कुल 30 कार्यालय अब इस भवन में एक साथ कार्य करेंगे। इन कार्यालयों के कुल 556 अधिकारी एवं कर्मचारी एक ही स्थल पर कार्य करेंगे, जिससे शासकीय कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढंग से सम्पादित करने में सुविधा होगी। इससे व्यापारियों को काफी सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक दौड़भाग नहीं करनी होगी।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्व में किराए के भवनों में कार्यालय संचालन के कारण लगभग 52 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान वार्षिक किराए के रूप में करना होता था, जिसकी अब बचत होगी। उन्होंने कहा कि एकीकृत भवन का निर्माण हो जाने से न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को सुविधा होगी, अपितु गौतमबद्धनगर जोन, नोएडा के राज्य अधिक्षेत्र में पंजीकृत लगभग 43 हजार व्यापारियों तथा जोन के लगभग 1200 अधिवक्ताओं/प्रोफेशनल्स को अलग-अलग कार्यालयों में चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। इस भवन के निर्माण का यह सबसे बड़ा लाभ है। नवीन भवन में मीटिंग हॉल एवं आगन्तुक कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। इस अवसर पर परिसम्भागीय वाणिज्यकर कार्यालय पर केन्द्रित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!