ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी • यूपी में 65 प्रतिशत तक घटीं पराली जलाने की घटनाएं • जब आयोजन नहीं, चेतना बोलती है • मोदी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवनमें सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक : मुख्यमंत्री • जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी • राज भवन में 7 मार्च 2023 को मनाया गया 5वां जन औषधि दिवस • अनिल कपूर की नायक फ़िल्म को जानत ने देखा लेकिन असली नायक तो पाठक है:जेपी सिंह • एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश • नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी • यूपी में 65 प्रतिशत तक घटीं पराली जलाने की घटनाएं • जब आयोजन नहीं, चेतना बोलती है • मोदी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवनमें सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक : मुख्यमंत्री • जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी • राज भवन में 7 मार्च 2023 को मनाया गया 5वां जन औषधि दिवस • अनिल कपूर की नायक फ़िल्म को जानत ने देखा लेकिन असली नायक तो पाठक है:जेपी सिंह • एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

कर्नाटक की धरती पर गरजे योगी, आसमां में गूंजा योगी-योगी

D

Dainik India News

• 7225 views
कर्नाटक की धरती पर गरजे योगी, आसमां में गूंजा योगी-योगी

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन

योगी की जनसभा व रोड शो में उमड़ी जबर्दस्त भीड़,  कर्नाटक वासियों ने किया कमल खिलाने का वादा 

महालिंगेश्वर मंदिर में किया पूजन-अर्चन,  यूपी व कर्नाटक के संबंधों के बारे में भी बताया 

बोले- अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत में रामराज्य की स्थापना के नए युग का सूत्रपात करेगा

बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़ चिकमगलूर/दक्षिणकन्नड़ा/उडुप्पी, 6 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शनिवार को कर्नाटक की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में पहुंचे। य़हां उन्होंने कमल खिलाने का आह्वान किया तो आमजन ने योगी-योगी व बुलडोजर बाबा के गगनभेदी नारों व पुष्पवर्षा से उनका इस्तकबाल किया। योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए तीसरी बार कर्नाटक पहुंचे। यहां उन्होंने कमल खिलाने का आह्वान किया। सीएम ने कहीं रैली को संबोधित किया तो कहीं रोड शो कर भाजपा की ताकत का अहसास कराया। वहीं योगी आदित्यनाथ को देखने-सुनने कर्नाटक का आम जनमानस भी उमड़ा। चारों तरफ भगवा झंडे नजर आ रहे थे और जय श्रीराम-बजरंग बली की गूंज सुनाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां कार्यों की बदौलत बजरंग दल की सराहना की, वहीं यह भी कहा कि राष्ट्रवादी समाज पीएफआई समर्थकों को धूल चटाएगा। सीएम के निशाने पर कांग्रेस व जेडीएस भी रहे। उन्होंने आह्वान किया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लाकर राष्ट्रवाद की ज्वाला को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें। 

बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदू आस्था से खिलवाड़ः योगी 

श्रृंगेरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीएन जीवाराज के पक्ष में लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्नाटक भारत की भाव भूमि है। मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म प्रदेश उत्तर प्रदेश से आया हूं। कर्नाटक भगवान राम के अनन्य भक्त प्रभु हनुमान की पावन भूमि है। यूपी व कर्नाटक अनन्य भाव से एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं। जिन्हें एक भारत-श्रेष्ठ भारत अच्छा नहीं लगता, वे कर्नाटक में पीएफआई जैसे संगठनों को उन्मुक्त कर समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवाद के लिए समर्पित, सामाजिक सेवा के लिए जगविख्यात श्री हनुमान के अनन्य सेवक बजरंग दल को बैन करने की बात करते हैं। बजरंग दल को बैन करने का मतलब कांग्रेस द्वारा हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हिंदू समाज इसे स्वीकार नहीं कर सकता। सीएम ने कहा कि बजरंग बली के स्मरण मात्र से अयोध्या में 500 वर्षों की समस्या का समाधान हो गया था। उस दौरान हमने नारा दिया था जयकारा वीर बजरंगी, हर हर महादेव। अब इस नारे को लेकर समाज के हर वर्ग के बीच में जाएंगे। समग्र राष्ट्रवादी समाज पीएफआई के समर्थकों को धूल चटाने का कार्य करेगा। कांग्रेस व जेडीएस सरकारों ने प्रजा व कर्नाटक के लिए केवल पीएफआई को प्रोत्साहित किया। यह पार्टियां दंगे कराती थीं। डबल इंजन सरकार ही पीएफआई की कमर तोड़ सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि श्रृंगेरी पावन धाम है। आदि गुरु शंकराचार्य की पावन पीठ,  अनेक देवी मंदिरों व ऋषि श्रृंगी का महत्वपूर्ण स्थल है। यहां सनातन आस्था का सम्मान करने वाला प्रत्याशी विजयी बनना चाहिए।  

विकास को रोकना चाहती है कांग्रेस व जेडीएसः योगी

सीएम योगी ने महालिगेंश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया, फिर पुत्तुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी आशा थिमप्पा के पक्ष में मंदिर से किले मैदान तक रोड शो किया। यह गढ़ श्रीराम चंद्र महाराज,  योगी-योगी व बुलडोजर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि यूपी व कर्नाटक का संबंध उतना ही पुराना है, जितना मानव सभ्यता का इतिहास है। डबल इंजन की भाजपा सरकार आस्था का सम्मान तो कांग्रेस अपमान कर रही है। कांग्रेस ने पहले श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल किया था। उन लोगों ने कहा कि राम मिथक हैं, वास्तविक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में भी कांग्रेस ने ऐसा एफिडेविट दाखिल किया था। आज कांग्रेस कहती है कि जब सत्ता में आएंगे तो बजरंग दल को बैन करेंगे और पीएफआई को मुक्त करेंगे। इसे कोई राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं कर सकता। कांग्रेस व जेडीएस बैरियर बनकर यहां के विकास को रोकना चाहती है। कर्नाटक वासियों को उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहिए। राष्ट्र के निर्माण के लिए टीम इंडिया के कैप्टन के रूप में पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़ा होने के लिए कर्नाटक में भाजपा सरकार आवश्यक है। आशा थिमप्पा भाजपा की सामान्य कार्यकर्ता हैं। उन्हें भारी बहुमत से विधानसभा में पहुंचाना है।  

कर्नाटक में डबल इंजन सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता

योगी आदित्यनाथ ने करकला में उम्मीदवार वी. सुनील कुमार के पक्ष में अनंताश्याना सर्किल से गांधी मैदान तक रोड शो किया। यूपी के सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम के साधना धाम आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने आह्वान किया कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार को पुनः लाना है। आपका उत्साह इस बात को प्रमाणित करता है कि कर्नाटक में येदयुरप्पा के मार्गदर्शन व बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता। सीएम ने कहा कि भारत को आईटी स्किल के हब के रूप में कर्नाटक ने बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। कर्नाटक भारत के विकास के रूप में योगदान दे रहा है। आपने सदैव यहां राष्ट्रवाद का साथ दिया है। विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लाकर राष्ट्रवाद की ज्वाला को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत में रामराज्य की स्थापना के नए युग का सूत्रपात करेगा । सीएम ने कर्नाटकवासियों को 2024 में श्रीराम मंदिर निर्माण के उपरांत अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया।

कर्नाटक की जनता ने योगी को सिर आंखों पर बिठाया

उत्तर कन्नड़ा/दक्षिण कन्नड़ा, 6 मई। बंटवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राजेश नाईक के लिए योगी आदित्यनाथ ने रोड शो निकाला। यहां काफी संख्या में कर्नाटक के आम नागरिक योगी आदित्यनाथ को देखने-सुनने उमड़े थे। खचाखच भरी सड़कों पर मोदी-योगी के खूब नारे लगे। भारत माता की जयकार गुंजायमान रही। पुल के ऊपर से महिलाओं ने सीएम योगी व कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की। भाजपा के झंडों से सड़कें पटी रहीं। रोड शो के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहे। वहीं योगी आदित्यनाथ ने भटकल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील बी नाईक को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!