ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति • यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए 9 स्ट्रैटेजी पर काम कर रही योगी सरकार  • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • साकार होने को है ताउम्र का सपना • पढ़ाई की राह में पैसा नहीं बनेगा रोड़ा- CM योगी, 4.60 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे ₹148 करोड़ • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को • उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन • लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति • यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए 9 स्ट्रैटेजी पर काम कर रही योगी सरकार  • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • साकार होने को है ताउम्र का सपना • पढ़ाई की राह में पैसा नहीं बनेगा रोड़ा- CM योगी, 4.60 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे ₹148 करोड़ • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को • उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन •
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ

D

Dainik India News

• 7598 views
सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ

दैनिक इंडिया न्यूज।लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल, गोमतीनगर में बृहस्पतिवार को विश्व हेड एंड नेक कैंसर सर्वाइवर दिवस पर नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे तो दूसरी तरफ कैंसर को मात दे चुके मरीजों ने प्रेरणादायक कहानी भी बयां की।

कार्यक्रम के शुरू में सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे अभिभावक सहाराश्रीजी का विजन रहा है कि हर किसी को प्राण की सुरक्षा के लिए हर सम्भव उपाय करने चाहिए। इसी कड़ी में सहारा हॉस्पिटल को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया गया है और बीमारी की जानकारी शुरुआती चरण में हो जाए, इसलिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।

श्री सिंह ने कैंसर के मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रोग कितना भी गंभीर हो मरीज को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, क्योंकि रोग से मुकाबला करने के लिए बेहतर उपचार के साथ ही मरीज का मनोबल भी काफी मायने रखता है। खासबात यह है कि मरीजों को शिविर में न केवल मुफ्त परामर्श मिला अपितु बायोप्सी जांच पर छूट भी दी गयी।

हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. शशांक चौधरी, मेडिकल आंकोलॉजिस्ट डा. मो. सुहेल और ईएनटी हेड एंड नेक सर्जन डा. मनोज मिश्रा ने कैंसर से बचाव और उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉक्टर शशांक चौधरी व डॉक्टर मोहम्मद सुहेल ने संयुक्त रूप से बताया कि अगर वजन अचानक कम हो, निगलने में कठिनाई, मुंह का लार, अंडकोष में गांठ, लार में रक्त, तिल और त्वचा में बदलाव, मुंह में घाव, शरीर में गांठ, पीलिया, ब्लैडर कैंसर, बच्चेदानी में गांठ और गाढ़ा पानी आना आदि समस्या होने पर कैंसर रोग विशेषज्ञ डाक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए। कैंसर, विश्व स्तर पर बढ़ती सबसे जानलेवा समस्याओं में से एक है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। अगर शोधकर्ताओं की माने तो कैंसर के कारण होने वाली मृत्युदर को कम किया जा सकता है, अगर समय रहते लोगों में इस समस्या का सही निदान और इलाज हो जाए। विभिन्न प्रकार के कैंसर का अगर शुरुआती चरणों में ही पता चल जाए तो रोगी की जान बचायी जा सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि आप लक्षणों को पहचानें और समय रहते इसकी जांच कराएं।
कैंसर का चौथा स्टेज सबसे खतरनाक माना जाता है। इस स्टेज तक आते-आते कई मरीजों की मौत तक हो जाती है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इस स्टेज में आकर भी मरीज का सही इलाज हो सकता है।

कैंसर ओपीडी के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्प लाइन नम्बर 0522 6780001/0002 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!