ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, 135 में 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण • BJP sweeps Congress-SP in UP Municipal Corporation, leads on 17 out of 17 seats • 18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन • राकेश मिश्रा के अध्यक्षता में बांटे गए उज्वला योजना के गैस कनेक्शन • प्रदेश विकास और औद्योगिक नवाचार के साथ नव कीर्तिमान स्थापित करने के पथ पर अग्रसर: जितेन्द्र प्रताप सिंह • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • हजरतगंज के रामतीर्थ वार्ड में एसआईआर अभियान को मिली नई ऊर्जा • BSNL की सेवाएं और नियमों की अनदेखी: कंपनी की गिरती प्रतिष्ठा • संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, 135 में 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण • BJP sweeps Congress-SP in UP Municipal Corporation, leads on 17 out of 17 seats • 18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन • राकेश मिश्रा के अध्यक्षता में बांटे गए उज्वला योजना के गैस कनेक्शन • प्रदेश विकास और औद्योगिक नवाचार के साथ नव कीर्तिमान स्थापित करने के पथ पर अग्रसर: जितेन्द्र प्रताप सिंह • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • हजरतगंज के रामतीर्थ वार्ड में एसआईआर अभियान को मिली नई ऊर्जा • BSNL की सेवाएं और नियमों की अनदेखी: कंपनी की गिरती प्रतिष्ठा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी में युवाओं को मिला उद्यमशीलता का संदेश

D

Dainik India News

• 6534 views
आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी में युवाओं को मिला उद्यमशीलता का संदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के संयोजन में “आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी” का आयोजन ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अटल सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. नीरज सिंह, चेयरमैन, फिक्की उत्तर प्रदेश ने भारत की आर्थिक यात्रा को 19वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक के परिवर्तन के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनना चाहिए।”

संगोष्ठी के दौरान सीएम युवा मिशन द्वारा विश्वविद्यालय के छात्रों — आयुष गुप्ता, अदिति सिंह, अज़मत अली, जशनदीप सिंह — को “आत्मनिर्भर भारत के ब्रांड एम्बेसडर” के रूप में चयनित किया गया। इन छात्रों ने उत्कृष्ट सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता श्रीमती शिवानी, उप आयुक्त (उद्योग) एवं सीएम युवा मिशन, ने बताया कि “भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या युवा है, जिनमें से अधिकांश रोजगार की तलाश में हैं। हमें युवाओं को उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ाना होगा।” उन्होंने बताया कि सीएम युवा मिशन के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक युवाओं ने अपने स्टार्टअप शुरू किए हैं, और इस संख्या को शीघ्र ही 1.5 लाख तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 200 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र का समापन प्रो. सैयद हैदर अली, डीन एवं अध्यक्ष, वाणिज्य संकाय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अजय तनेजा, कुलपति ने की। इस अवसर पर अभियान संयोजक अभिषेक खरे, डा. नीरज शुक्ला, डा. मनीष कुमार, डा. जैबुन निसा एवं आफरीन फातिमा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!