ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार   • भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी • संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है: अमित शाह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग • Stringent action against negligent revenue officials and policemen: Fines, suspensions, transfers, and departmental actions • चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार • ट्रैक पर दौड़ पड़ी कानपुर मेट्रो, सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर किया कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार   • भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी • संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है: अमित शाह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग • Stringent action against negligent revenue officials and policemen: Fines, suspensions, transfers, and departmental actions • चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार • ट्रैक पर दौड़ पड़ी कानपुर मेट्रो, सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर किया कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

• 7241 views
जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी

जनता दर्शन में करीब ढाई घण्टे फरियादियों के बीच रहे मुख्यमंत्री

एक हजार लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित और सन्तुष्टिपरक निस्तारण का दिया भरोसा

दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर। जिन जरुरतमंदों के राशन कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड बनवाओ। इलाज के लिए किसी को भटकना न पड़े। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच, इलाज व दवाओं की व्यवस्था है। यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उसके उच्च स्तरीय इलाज में सरकारी आर्थिक सहायता के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। सरकार जन कल्याण के संकल्प की बुनियाद पर खड़ी है इसलिए जन कल्याण के कार्यों में कोताही किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। 

ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन के दौरान अलग अलग तरह की फरियाद सुनने के बाद अधिकारियों को दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब ढाई घंटे फरियादियों के बीच बिताए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। बड़े इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब एक हजार लोगों की फरियाद सुनी। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय की रही। 

अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला ने सीएम योगी से अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रोजगार दिलाने की गुहार की। साथ ही बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि राशन कार्ड भी बनेगा और काम की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित भी किया। एक अन्य अल्पसंख्यक महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की फरियाद की। सीएम ने उसे भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकने पाएगा। अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही धन उपलब्ध करा दिया जाएगा। कुछ फरियादियों ने जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने या मकान निर्माण में बाधा डालने की शिकायत की। इस पर सीएम योगी के तेवर सख्त हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। कोई अपनी भूमि पर निर्माण करा रहा हो तो बेवजह बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

 मुख्यमंत्री ने हर फरियादी को यह भरोसा दिया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। एक बच्चे ने स्कूल न जाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी माता को समझाते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए बच्चे को स्कूल अवश्य भेजिए। सरकार ने मुफ्त शिक्षा के साथ बैग, कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा सबकी व्यवस्था कर रखी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!