ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
अतीत को जोड़ने के साथ ज्ञानवर्धन का माध्यम है डाक टिकट प्रदर्शनीः सीएम • भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सख्त, 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश • प्रधानमंत्री का सपना व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयास को प्रभावी बनाने में लगे हैं आशुतोष टण्डन • मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश • Passion and Determination Lead Harsh to Achieve His Goal of Becoming an Officer in the Army - Jitendra Pratap Singh • एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से गूंजे हाउस द जोश के नारे • अतीत को जोड़ने के साथ ज्ञानवर्धन का माध्यम है डाक टिकट प्रदर्शनीः सीएम • भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सख्त, 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश • प्रधानमंत्री का सपना व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयास को प्रभावी बनाने में लगे हैं आशुतोष टण्डन • मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश • Passion and Determination Lead Harsh to Achieve His Goal of Becoming an Officer in the Army - Jitendra Pratap Singh • एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से गूंजे हाउस द जोश के नारे •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

B

Bhargav Bhargav

• 10772 views
मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बुलन्दशहर में निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके अन्तर्गत उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय परिसर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के 200 शैय्या अस्पताल तथा प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का मुआयना किया। जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।
निरीक्षण के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। तय मानकों के अनुसार शीघ्रता से निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माण कार्यों पर निरन्तर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डमी मॉडल का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 श्री कल्याण सिंह जी के नाम पर जनपद बुलन्दशहर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इसमें अगले शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी। यह मेडिकल कॉलेज एम0बी0बी0एस0 एवं नर्सिंग की शिक्षा का केन्द्र बनेगा। जिन सुविधाओं के लिए बुलन्दशहर को अब तक वंचित रखा गया था, उन सुविधाओं को उपलब्ध कराने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला महिला चिकित्सालय में नवनिर्मित एम0एन0सी0यू0 वॉर्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सालय द्वारा शिशुओं और माँ की देख-रेख एवं उन्हें उपलब्ध करायी जा रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण के अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप, लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री बृजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!