ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
सशक्त भारत के लिए स्वस्थ नागरिक: बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान को मिली गति • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व भाग लखनऊ द्वारा आहुत सोशल मीडिया मीट 2022 का आयोजन-जेपी सिंह • नगर निकाय चुनाव बैठक हुई सम्पन्न • माडिफाइड साइलेन्सर का न करें उपयोग • आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए श्री सरज सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी • आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी • क्विज में जूनियर हाई स्कूल मधुबन रहा प्रथम • त्रिवेणी संगम में राष्ट्र उत्थान का संकल्प! सनातन की लहर के साथ भारत विश्वगुरु बनने को तैयार- राष्ट्रीय अध्यक्ष • सशक्त भारत के लिए स्वस्थ नागरिक: बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान को मिली गति • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व भाग लखनऊ द्वारा आहुत सोशल मीडिया मीट 2022 का आयोजन-जेपी सिंह • नगर निकाय चुनाव बैठक हुई सम्पन्न • माडिफाइड साइलेन्सर का न करें उपयोग • आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए श्री सरज सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी • आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी • क्विज में जूनियर हाई स्कूल मधुबन रहा प्रथम • त्रिवेणी संगम में राष्ट्र उत्थान का संकल्प! सनातन की लहर के साथ भारत विश्वगुरु बनने को तैयार- राष्ट्रीय अध्यक्ष •
Uncategorized English

हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

• 11787 views
हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि हमारे देव स्थल श्रद्धा के केन्द्र बिन्दु होते हैं। यह भारत की आस्था के प्रतीक हैं। इन देव स्थलों में आस्था का मतलब राष्ट्रीय एकात्मकता है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर मन्दिर के प्रांगण में स्थापित मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में 108 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोमती नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मन्दिर का पुनरुद्धार कार्य महन्त राम सेवक दास जी एवं के सान्निध्य में बजरंग बली की प्रतिमा के साथ ही अन्य दिव्य देवों को स्थापित करते हुए विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन यहां सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि मन्दिर की बाहरी आभा से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह मन्दिर प्राचीन है। समय के अनुरूप पुनरुद्धार की कार्यवाही के माध्यम से श्रद्धालुजनों की भावनाओं को सम्मान देते हुए मन्दिर के पुनरुद्धार का कार्यक्रम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देव मन्दिर लोक कल्याण के माध्यम हैं। मन्दिरों को लोक कल्याण के पथ पर निरन्तर अग्रसर होकर चलना होगा। अन्नदान महादान होता है। देव मन्दिर में प्रसाद वितरण व भण्डारे का आयोजन लोगों के हित को ध्यान में रखकर ही किया जाता है। यह व्यवस्था प्राचीनकाल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने देश के चारों कोनों में चार पीठों की स्थापना की थी। साथ ही, देश में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठ, आस्था के केन्द्र बिन्दु के साथ ही भारत की एकात्मकता के प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना देश और प्रदेश ने किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कोरोना कालखण्ड में महामारी से बचाव के साथ ही, खाद्य सुरक्षा की गारण्टी भी प्रदान की गयी। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में खाद्य सुरक्षा की गारण्टी धर्म स्थल दिया करते थे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत की वैदिक परम्परा के संरक्षण का कार्य संस्कृत के अध्ययन व अध्यापन के साथ जोड़ना होगा। मन्दिर परिसर एवं गोमती नदी की विशेष साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। गोमती नदी को अविरल बनाने के साथ ही इसके तटवर्ती क्षेत्रों में औषधीय वृक्षों को लगाने का भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मन्दिर प्रबन्धन पूज्य संतों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्य करें तो मन्दिर की सार्थकता सिद्ध होते हुए दिखायी देगी।
इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। श्री संजय सिन्हा जी ने मुख्यमंत्री जी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 श्री नवनीत सहगल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में 108 फीट ऊंची
हनुमान जी की मूर्ति का शिलान्यास किया

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!