ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
आज मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजितएम0एस0एम0ई0 लोन मेले में विभिन्न रोजगारपरकयोजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • चली ताबड़तोड़ गोलियां,दो युवक घायल,जांच में जुटी पुलिस • दिव्यांगजन के प्रति हमारा दृष्टिकोण अत्यन्त संवेदनापूर्ण एवं मानवीय होना चाहिए: मुख्यमंत्री • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण • युवा कल्याण विभाग ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का किया आयोजन • संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी का राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में निधन • मदन भैया को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।नियम, संसदीय अनुश्रवण, याचिका,उद्घाटन बैठक विशेषाधिकार समिति • आज मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजितएम0एस0एम0ई0 लोन मेले में विभिन्न रोजगारपरकयोजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • चली ताबड़तोड़ गोलियां,दो युवक घायल,जांच में जुटी पुलिस • दिव्यांगजन के प्रति हमारा दृष्टिकोण अत्यन्त संवेदनापूर्ण एवं मानवीय होना चाहिए: मुख्यमंत्री • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण • युवा कल्याण विभाग ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का किया आयोजन • संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी का राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में निधन • मदन भैया को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।नियम, संसदीय अनुश्रवण, याचिका,उद्घाटन बैठक विशेषाधिकार समिति •
उत्तर प्रदेश सरकार English

माफिया को मिट्टी में मिला देंगेः योगी आदित्यनाथ 

D

Dainik India News

• 6314 views
माफिया को मिट्टी में मिला देंगेः योगी आदित्यनाथ 

◆प्रयागराज की घटना पर विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी 

◆घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख, प्रदेश से माफिया के खात्मे का दिया आश्वासन

◆अतीक अहमद का नाम लिए बिना सपा पर किया प्रहार, कहा-माफिया का पोषण करेंगे फिर हम पर दोषारोपण करेंगे 

◆सपा के ही सहयोग से प्रदेश से एमपी और एमएलए बना है ये माफियाः सीएम योगी  

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 25 फरवरी। उत्तर प्रदेश में माफियाराज का अंत करने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा से पहले प्रयागराज की घटना पर दुख जताया और आश्वासन दिया कि प्रदेश में किसी भी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार माफिया को मिट्टी में मिला देगी। 

सपा को दिखाया आइना 

शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज की घटना दुखद है, सरकार ने उसका संज्ञान लिया है। जीरो टॉलरेंस की नीति के परिणाम बहुत जल्द सामने आएंगे, इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दल सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर ये अपराधी पाले किसके द्वारा गये हैं। जिस माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, क्या ये सच नहीं है कि सपा ने उसे सांसद बनाया था। आप सारे अपराधियों को पालेंगे, उनका माल्यार्पण करेंगे, उसके बाद तमाशा बनाते हैं आप लोग। उन्हें गले का हार बनाएंगे फिर दोषारोपण करेंगे। 

माफिया को पोषित करती है सपा 

माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बगैर सीएम ने कहा कि वह सपा के द्वारा पोषित माफिया है और उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। जितने माफिया हैं उन्हें मिट्टी मिलाने का काम करेंगे। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपको बहाना चाहिए था। ये पेशेवर माफिया और अपराधियों के सरपरस्त हैं और ये लगातार यही करते रहे हैं। इनके रग-रग में अपराध भरा रहा है। अपराध के अलावा कुछ सीखा नहीं है। पूरा प्रदेश इस बात को जानता है। आज सफाई देने आए हैं। 

चोरी भी करेंगे और सीनाजोरी भी, ये नहीं चलेगा

सीएम योगी ने आगे कहा कि जिस माफिया ने गुरुवार को ये कृत्य किया है वह माफिया इस वक्त यूपी से बाहर है। वह सपा के सहयोग से ही बार-बार एमपी और एमएलए बना है। 1996 में इलाहाबाद वेस्ट से वह माफिया सपा के सहयोग से एमएलए बना था। 2004 में वह इन्हीं लोगों के सहयोग से एमपी बना था। 2009 में उसे सांसद बनाने का भी काम इन्हीं लोगों ने किया था। ये लोग चोरी और सीनाजोरी का काम कर रहे हैं। माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार पूरी ताकत से करेगी। चोरी और सीनाजोरी नहीं चल सकता।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!