ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन • सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है • यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • इन्सेफेलाइटिस पर नियंत्रण के बाद अब गांवों को तकनीक से जोड़ने पर जोर • कलयुगी मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे का गला घोंटा, एक क्षण का आवेश बना जिंदगी भर का पछतावा • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती उल्लास पूर्वक हुई संपन्न -जेपी सिंह • जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक • 06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन • सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है • यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • इन्सेफेलाइटिस पर नियंत्रण के बाद अब गांवों को तकनीक से जोड़ने पर जोर • कलयुगी मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे का गला घोंटा, एक क्षण का आवेश बना जिंदगी भर का पछतावा • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती उल्लास पूर्वक हुई संपन्न -जेपी सिंह • जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक •
Uncategorized English

चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी

D

Dainik India News

• 6353 views
चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी

सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस नीति को अमलीजामा पहनाने में फिर से जुटी यूपी पुलिस

चुनाव बाद यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान हुआ तेज

यूपी पुलिस : इलेक्शन संपन्न, एक्शन शुरू

बैकफुट पर माफिया, 15 दिन में 9 पर कसा शिकंजा, एनकाउंटर में दो ढेर, 96 घायल

प्रशांत सिंह 'प्रिंस' और निलेश राय जैसे दुर्दांत हुए ढेर, माफिया विजय मिश्र को हुई सजा

मेरठ का माफिया विनय त्यागी और कानपुर का पप्पू स्मार्ट पुलिस शिकंजे में

सिपाही गैंग पर कसा शिकंजा, तो मूंछ गिरोह की साढ़े चार करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 20 जून। यूपी में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के साथ ही विभिन्न पर्व-त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने वाली यूपी पुलिस का इकबाल एक बार फिर बुलंदी पर है। अपराध और आपराधियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति को अमलीजामा पहनाने में जुटी यूपी पुलिस की निगाहें अपराधियों के खिलाफ दोबारा टेढ़ी हो चुकी हैं। बीते 15 दिनों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो बदमाशों के खिलाफ चली 79 ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों के पांव एक बार फिर उखड़ने शुरू हो गये हैं। 4 जून से 19 जून के बीच हुए इन मुठभेड़ों में दो दुर्दांत बदमाशों को ढेर किया जा चुका है, जबकि 96 अपराधी घायल हुए हैं। एनकाउंटर के दौरान अबतक 139 बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। हालांकि इन मुठभेड़ों के दौरान सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

माफिया विजय मिश्रा को हुई सजा

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के अनुसार राज्य स्तर के चिह्नित 68 माफिया गैंग के सदस्य और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अबतक विभिन्न माफिया गिरोह के 9 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से तीन की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि 1 के खिलाफ गैंगेस्टर और 2 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा भदोही के माफिया विजय मिश्रा के खिलाफ विचाराधीन अभियोग में न्यायालय में सघन पैरवी करते हुए बीते 13 जून को उसे सजा दिलाई जा चुकी है। वहीं मुजफ्फरनगर का 50 हजार का फरार इनामिया माफिया विनय त्यागी उर्फ टिंकू को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पप्पू स्मार्ट अरेस्ट, प्रशांत और निलेश ढेर
उन्होंने बताया कि कानपुर के सऊद अख्तर गैंग का शातिर अपराधी आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट पर भी 25 हजार का इनाम घोषित था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं अंबेडकरन नगर के अजय सिंह उर्फ सिपाही गैंग के सक्रिय सदस्य उत्कर्ष सिंह को भी एसटीएफ ने दबोच लिया है। उत्कर्ष पर भी 25 हजार का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के कुख्यात माफिया सुशील उर्फ मूंछ की 4.4570 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया गया है, जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में जौनपुर के कुख्यात प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस और मुजफ्फरनगर के दुर्दांत निलेश राय को ढेर किया जा चुका है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!