ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत एक अवैध देशी रिवाल्वर 32 बोर व जिंदा कारतूस व एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के आचरण ने सदन की गरिमा को किया तार-तार : योगी  Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस की निष्पक्ष विवेचना अत्यन्त आवश्यक,किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने: मुख्यमंत्री जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत एक अवैध देशी रिवाल्वर 32 बोर व जिंदा कारतूस व एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के आचरण ने सदन की गरिमा को किया तार-तार : योगी  Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस की निष्पक्ष विवेचना अत्यन्त आवश्यक,किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने: मुख्यमंत्री जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता
उत्तर प्रदेश सरकार English

डॉ. नीरज सिंह ने बूथ सुदृढ़ीकरण के साथ SIR अभियान को तीव्रगामी बनाने का आह्वान किया

D

Dainik India News

18 views
डॉ. नीरज सिंह ने बूथ सुदृढ़ीकरण के साथ SIR अभियान को तीव्रगामी बनाने का आह्वान किया

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।राजनीतिक संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क की सघनता एवं लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व की चेतना को पुनर्स्मरण कराते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने SIR अभियान के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शंकर पुरवा वार्ड तृतीय स्थित बूथ संख्या–236 पर प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया। पंतनगर सांस्कृतिक समिति, रामलीला मैदान, पंतनगर खुर्रमनगर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उन्होंने बूथ स्तर पर संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा नवमतदाताओं के पंजीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने का स्पष्ट निर्देश दिया।


अपने उद्बोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की प्राणवायु मतदाता है और मतदाता सूची की शुद्धता एवं समग्रता ही सशक्त जनादेश की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराना न केवल संगठनात्मक कर्तव्य है, अपितु संवैधानिक दायित्व भी है। घर-घर संपर्क, नवीन मतदाताओं का विधिवत पंजीकरण, स्थानांतरण अथवा विलोपन से संबंधित त्रुटियों का परिमार्जन तथा जनजागरण की सतत प्रक्रिया को उन्होंने अभियान की आत्मा बताया।
डॉ. नीरज सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक विमर्श करते हुए बूथ को दल की मूल इकाई के रूप में सुदृढ़, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बूथ सशक्त है तो संगठन स्वयमेव अजेय बनता है। कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई कि वे दायित्वबोध, अनुशासन एवं समर्पण की त्रिवेणी के साथ SIR अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे लोकतांत्रिक सहभागिता का प्रतिशत अधिकाधिक बढ़ सके।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अनिल कश्यप, नरेंद्र सिंह देवड़ी, उमेश चंद्र सनवाल, चेतन सिंह बिष्ट, के.के. जायसवाल, अभिषेक खरे, एस.एन. पांडेय, विजय भुर्जी, के.पी. सिंह, हेमा सनवाल, नीलिमा त्रिपाठी सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।


समापन अवसर पर डॉ. नीरज सिंह ने पुनः दोहराया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को केवल औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि इसे लोकतांत्रिक शुचिता के महाअभियान के रूप में आत्मसात किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक पुरुषार्थ एवं संगठित प्रयासों से बूथ सुदृढ़ीकरण तथा SIR अभियान दोनों को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!