ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मैटरनिटी अस्पताल में महिला मरीजों के प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला, जागरूक रहें और सतर्क रहें • "शाहाबाद में 'मिशन लाइफ' कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा और प्रतियोगिताएं आयोजित" • स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल • समस्त 13 विधान परिषद प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं - जेपी सिंह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • सड़क धंसने से बढ़ा हादसों का खतरा: नगरवासियों ने की कार्रवाई की मांग • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण • सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन • मैटरनिटी अस्पताल में महिला मरीजों के प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला, जागरूक रहें और सतर्क रहें • "शाहाबाद में 'मिशन लाइफ' कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा और प्रतियोगिताएं आयोजित" • स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल • समस्त 13 विधान परिषद प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं - जेपी सिंह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • सड़क धंसने से बढ़ा हादसों का खतरा: नगरवासियों ने की कार्रवाई की मांग • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण • सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं करने पर देना होगा जुर्माना

D

Dainik India News

• 6998 views
गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं करने पर देना होगा जुर्माना

◆स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) 4 मार्च से शुरू करेगा '10तक डोर टू डोर अभियान' का तीसरा चरण

◆नगरों को स्वच्छ बनाने के लिए पहले किया गया जागरूक, अब सख्ती बरतेगी प्रदेश सरकार

◆अलग-अलग श्रेणियों में ₹50 से लेकर ₹2000 तक के जुर्माने का किया गया है प्रावधान

◆आगामी 4 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा इस अभियान का तीसरा चरण

◆घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए 1 फरवरी से 31 मार्च तक 3 चरणों में चल रहा है ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

◆अभियान के तहत प्रार्थना, सहमत और चालान तीन अहम पड़ाव

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 27 फरवरी। यूपी को स्वच्छ बनाने के लिए योगी सरकार मिशन मोड में जुटी हुई है। प्रदेश के नागरिकों को जागरूक करने के लिए कई अभियान भी चलाए गए हैं। लोगों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने को लेकर प्रार्थना भी की गई है और अब सख्ती बरतने की भी तैयारी है। प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अब कूड़े का पृथक्कीकरण न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान के अन्तर्गत आगामी चार मार्च 2023 से जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का जुर्माना लिए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

4 मार्च से होगी कार्रवाई

राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) नेहा शर्मा ने सभी नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को इसे प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। नेहा शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश द्वारा बीती 01 फरवरी से प्रदेश भर में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन और कूड़ा पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने के लिए ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तीन चरण हैं। पहला चरण प्रार्थना, दूसरा सहमत था। दूसरा चरण आगामी 3 मार्च को पूरा होने जा रहा है। तीसरे और अन्तिम चरण में चार मार्च से कूड़ा का पृथक्कीकरण न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

अभियान से किया जाएगा सचेत

राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने साफ किया है कि निकाय के परिधि में स्थित गेटेड कालोनी, आर.डब्लयू.ए. कालोनी एवं बल्क वेस्ट जनरेटर को ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान के तीसरे चरण, चालान के प्रावधानों से अवगत करायें एवं पोस्टर, बैनर, आई.ई.सी. गतिविधियों आदि के माध्यम से चालान के विषयगत सचेत करना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के लिए गठित होगी टीम

नेहा शर्मा ने सक्षम अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि 4 मार्च से 31 मार्च 2023 तक सुनियोजित तरीके से प्रतिदिन नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में हाउसहोल्ड का निरीक्षण कर सोर्स सेगीग्रेशन का अनुपालन न करने वालों पर चालान/ कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। आईईसी गतिविधियों में निरन्तरता बनाए रखते हुए सोर्स सेग्रीगेशन का अनुपालन न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर, गेटेड कालोनी एवं आर.डब्लूयूए. कालोनी पर चालान किए जाने हेतु अपर नगर आयुक्त नगर निगम व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा टीम का गठन कर चालान कराना सुनिश्चित कराया जाए।

हेल्पलाइन 1533 का प्रचार प्रसार

निदेशक नेहा शर्मा ने बताया कि आम जनमानस भी डोर टू डोर की सेवाएं न प्राप्त होने की दशा में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस परिस्थिति में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) की हेल्पलाइन 1533 पर शिकायत कराई जा सकती है। अधिकारियों को इस हेल्पलाइन सेवा का व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निकाय/संस्था के कर्मचारी द्वारा सेग्रीगेटेड वेस्ट न इकट्ठा करने की दशा में अथवा सेग्रीगेटेड वेस्ट को मिक्स करते हुए पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!