ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
"तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब – महानगर विस्तार में होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा" हरदोई के ग्राम पंचायत भदेवरा की माइनर नहर से ग्रामीणों के जीवन पर खतरा जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विभागों को दिए सतर्कता के निर्देश लखनऊ की रात : जब मासूमियत पर दरिंदगी ने हमला किया सामरिक शक्ति के दो ध्रुव आमने-सामने, राष्ट्रीय सुरक्षा विमर्श के केंद्र में ऐतिहासिक निर्णय समस्त राष्ट्र को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं: जगद्गुरु विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरण किए गये उपकरण "तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब – महानगर विस्तार में होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा" हरदोई के ग्राम पंचायत भदेवरा की माइनर नहर से ग्रामीणों के जीवन पर खतरा जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विभागों को दिए सतर्कता के निर्देश लखनऊ की रात : जब मासूमियत पर दरिंदगी ने हमला किया सामरिक शक्ति के दो ध्रुव आमने-सामने, राष्ट्रीय सुरक्षा विमर्श के केंद्र में ऐतिहासिक निर्णय समस्त राष्ट्र को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं: जगद्गुरु विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरण किए गये उपकरण
उत्तर प्रदेश सरकार English

कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार

D

Dainik India News

31 views
कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम उठाते हुए पार्टी की संरचना में ऐतिहासिक पुनर्संरचना का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस (विधि विभाग) के चेयरमैन अली आसिफ ज़मा रिज़वी के कुशल, दूरदर्शी और प्रभावी नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की स्वीकृति के उपरांत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय की घोषणा की है। इस निर्णय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार विभाग का विधिवत विलय उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग में कर दिया गया है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत रणनीतिक और प्रभावी पहल माना जा रहा है।

इस नवगठित संरचना के माध्यम से अब विधिक और मानवाधिकार से जुड़े सभी संवेदनशील विषयों पर कांग्रेस संगठन अधिक समन्वित, संगठित और सशक्त रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह विलय केवल प्रशासनिक पुनर्गठन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक सुदृढ़ वैचारिक एवं संस्थागत आधार भी तैयार करेगा। इस परिवर्तन के फलस्वरूप न्यायिक परिप्रेक्ष्य और मानवाधिकार के प्रश्नों पर पार्टी की सक्रियता और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।

नई व्यवस्था के अंतर्गत यह विभाग केवल अधिवक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के विभिन्न जागरूक और संवेदनशील वर्गों को भी संगठन से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसमें सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी-कर्मी, समाजसेवी, व्हिसल ब्लोअर, न्यायविद, एसिड पीड़ितों के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता, महिला अधिकारों के पक्षधर तथा सामाजिक चेतना और जनजागरण के लिए कार्यरत विभिन्न व्यक्तित्व भी सक्रिय रूप से संगठन का हिस्सा बन सकेंगे। इससे कांग्रेस के वैचारिक दायरे का विस्तार होने के साथ-साथ समाज के वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज़ को अधिक प्रभावी मंच मिलने की संभावना प्रबल हुई है।

इसी क्रम में राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में भी इस महत्वपूर्ण निर्णय की चर्चा विशेष रूप से हुई। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेताओं, अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इसे संगठन की नई ऊर्जा और दिशा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस (विधि विभाग) के चेयरमैन अली आसिफ ज़मा रिज़वी (रिंकू) को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग की प्रदेश महामंत्री (प्रभार—संगठन एवं सोशल मीडिया) कादम्बनी लाल श्रीवास्तव, अधिवक्ता ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं, बल्कि न्याय, अधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता का सशक्त उद्घोष है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विलय के माध्यम से पार्टी आने वाले समय में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर और अधिक मुखर, प्रभावी तथा संगठित भूमिका निभाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!