ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
पति-पत्नी और वो गैर कानूनी नही:सुप्रीम कोर्ट सीटेट परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण, अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में किसानों के साथ सफल संवाद सहा परियोजना निदेशक डूडा द्वारा अपनी व्यक्तिगत पत्रावली उपलब्ध न कराने की दशा में दर्ज कराया जाएगा मुकदमा : अपर जिलाधिकारी लार्ड बेडेन पावेल की धूमधाम से मनाई गई जयंती मुख्यमंत्री का जनपद सिद्धार्थनगर 524 करोड़ का दिया सौगात पति-पत्नी और वो गैर कानूनी नही:सुप्रीम कोर्ट सीटेट परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण, अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में किसानों के साथ सफल संवाद सहा परियोजना निदेशक डूडा द्वारा अपनी व्यक्तिगत पत्रावली उपलब्ध न कराने की दशा में दर्ज कराया जाएगा मुकदमा : अपर जिलाधिकारी लार्ड बेडेन पावेल की धूमधाम से मनाई गई जयंती मुख्यमंत्री का जनपद सिद्धार्थनगर 524 करोड़ का दिया सौगात
उत्तर प्रदेश सरकार English

कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी

D

Dainik India News

30 views
कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी

Dainik India news Lucknow. राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा क्षेत्र के चारबाग स्थित होटल होम इन में आयोजित ‘बजट पर चौपाल’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को दूरदर्शी, समावेशी और जनकल्याणकारी बताते हुए इसे विकसित भारत की आधारशिला निरूपित किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित उपस्थित गणमान्यजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
बजट पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह वित्तीय दस्तावेज मात्र आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का ठोस खाका है। उन्होंने रेखांकित किया कि पूंजीगत व्यय तथा आधारभूत संरचना पर विशेष बल दिया गया है, जिससे सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, डिजिटल अवसंरचना और ऊर्जा क्षेत्र को अभूतपूर्व गति मिलेगी। इससे विनिर्माण क्षेत्र सुदृढ़ होगा और व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त होगा।


उन्होंने जानकारी दी कि कुल बजट ₹9,12,696.35 करोड़ का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है। सड़क एवं पुल निर्माण हेतु ₹34,468 करोड़, ऊर्जा क्षेत्र के लिए ₹65,926 करोड़ तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए ₹18,290 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए ₹37,956 करोड़ तथा चिकित्सा शिक्षा के लिए ₹14,997 करोड़ आवंटित किए गए हैं। साथ ही 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु ₹1,023 करोड़ की व्यवस्था की गई है।


ग्रामीण विकास के लिए ₹25,500 करोड़ तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ₹6,102 करोड़ निर्धारित किए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र को कुल बजट का 12.4 प्रतिशत आवंटित किया गया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना हेतु ₹2,374 करोड़, महिला एवं बाल विकास के लिए ₹18,620 करोड़ तथा एमएसएमई क्षेत्र के लिए ₹3,822 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन विकास के लिए ₹500 करोड़ तथा अयोध्या के समग्र विकास हेतु ₹150 करोड़ के साथ अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी ₹100-100 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को इस बजट में विशेष प्राथमिकता प्रदान की गई है। राज्य में दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर को स्वीकृति मिली है, जिससे कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और आर्थिक गतिविधियों में तीव्रता आएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में अशोक तिवारी, मानसिंह, राकेश श्रीवास्तव, लखविंदर सिंह, योगेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मानस बाहरी, महेंद्र राजपूत, पार्षद सुधीर मिश्रा ‘बबलू’, राजू गांधी, पीयूष दीवान, संतोष धुनक, राजेंद्र सिंह बग्गा ‘लकी’ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


‘बजट चौपाल’ ने जनसंवाद को सशक्त करते हुए नीति और नागरिक के मध्य सेतु का कार्य किया, जहाँ विकास की अवधारणा केवल घोषणा नहीं, बल्कि सहभागिता का संकल्प बनकर

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!