ब्रेकिंग न्यूज़
SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा | SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति • पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लगातार दूसरे दिन जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम एवं कण्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण • जब इलाज ही बीमारी बन जाए • अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अमर बनाने का प्रयास: 'अटल के राम' कार्यक्रम की भव्य शुरुआत • Driving Is No Longer Just a Skill — It Is the New Identity of Confidence and Self-Reliance • हाउसवाइफ: समाज की धुरी और त्याग की मूर्ति • सम्राट पृथ्वीराज’ में दर्शकों द्वारा प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का निर्णय • मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति • पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लगातार दूसरे दिन जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम एवं कण्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण • जब इलाज ही बीमारी बन जाए • अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अमर बनाने का प्रयास: 'अटल के राम' कार्यक्रम की भव्य शुरुआत • Driving Is No Longer Just a Skill — It Is the New Identity of Confidence and Self-Reliance • हाउसवाइफ: समाज की धुरी और त्याग की मूर्ति • सम्राट पृथ्वीराज’ में दर्शकों द्वारा प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का निर्णय •
Uncategorized English

11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

D

Dainik India News

• 6264 views
11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा आयोजन को भव्य रुप से मनाए जाने के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

समस्त अधिकारियों को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जनपद में भव्य रुप से मनाए जाने के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाए जाने एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु 11 अगस्त से 17 अगस्त तक कार्यक्रम कराए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में झंडा गीत एवं विद्यालयों में स्लोगन लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारकों पर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। रात्रि के समय शहीद स्मारको/स्थलों पर पुलिस एवं पी0एस0सी0 बैंड द्वारा राष्ट्रीय भक्ति के गीतों का वादन करने एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने 12 अगस्त को कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि सम्मेलन, जिसमें 75 प्रगतिशील कृषकों को सम्मान पत्र, पौधे एवं तिरंगा भेट करने के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए। 13 अगस्त को छात्र छात्राओं का स्कूल यूनिफार्म में झंडा गीत कराते हुए प्रभात फेरी कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक दिवसों में होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक बताया एवं संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का लगनतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 अगस्त के दिन विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों की अपने अपने खेल से संबंधित वेशभूषा में तिरंगा प्रभात फेरी कराने के निर्देश जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं समस्त ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधे का रोपण कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक के कार्यक्रम के दौरान लोकगीत कार्यक्रम में सभी अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए एवं सभी अधिकारियों को उनके अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कराते हुए कार्यक्रम संपन्न कराने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक डीसी मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!