ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और रोजगार में अभूतपूर्व विकास: मुख्यमंत्री की नेतृत्व में प्रदेश ने बनाई नई पहचान गुजरात में तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में किया विशाल रोड शो  मुख्यमंत्री जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों का नरसंहार: लखनऊ में संत समाज का उग्र विरोध, किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस की निष्पक्ष विवेचना अत्यन्त आवश्यक,किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने: मुख्यमंत्री दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा  चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और रोजगार में अभूतपूर्व विकास: मुख्यमंत्री की नेतृत्व में प्रदेश ने बनाई नई पहचान गुजरात में तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में किया विशाल रोड शो  मुख्यमंत्री जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों का नरसंहार: लखनऊ में संत समाज का उग्र विरोध, किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस की निष्पक्ष विवेचना अत्यन्त आवश्यक,किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने: मुख्यमंत्री दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा  चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह
Uncategorized English

13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

D

Dainik India News

4649 views
13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन तथा माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश, मऊ अशोक कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बंध में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व वादों तथा अन्य समनीय आपराधिक वादों, गृहकर, जलकर, मोटरयान अधिनियम के अन्तर्गत चालान तथा अन्य सुलह वादों के अधिक से अधिक निस्तारण के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी, सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमन्त चौधरी, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना श्रीमती क्षिप्रा पाल, उप जिलाधिकारी मधुबन मनोज तिवारी, उप जिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार एवं समस्त तहसीलदार एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व वादों के निस्तारण हेतु बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु निर्धारित तिथि 13 अगस्त 2022 के पूर्व ऐसे समस्त वादों को चिन्हत कर लिये जाय, जिनका निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में आसानी से हो सकता है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश कुशवाहा द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त राजस्व अधिकारीगणों से राजस्व वादों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु अपेक्षा की गयी तथा यह भी बताया गया कि उभय पक्षों की उपस्थिति में ही लोक अदालत से सम्बंधित मामलों का निपटारा सुलह समझौते के आधार पर किया जावें, क्योकि लोक अदालत का निर्णय अन्तिम होता है तथा इसकी कोई अपील नहीं होती है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में की गयी, जिसमें सम्मन सेल को यह निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में जारी समस्त नोटिसों का तामिला शतप्रतिशत सुनिश्चित किया जाय, जिससे कि लोक अदालत में अधिकाधिक आपराधिक समनीय मामलों का तथा अन्य मामलों का निस्तारण किया जा सके। सचिव द्वारा भी इस बात पर बल दिया गया कि सम्मन का तामिला लोक अदालत की सफलता हेतु रीढ़ के समान है। इसके सम्बंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल सम्मन सेल व सेल से सम्बंधित समस्त पुलिस कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल निर्देशित किया गया कि आप लोक अदालत के जरियें समस्त नोटिसों का तामिला शतप्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए एक टीम का गठन पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र की देख रेख में किया।

साथ ही साथ आज जिला कारागार, मऊ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा नामित मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं0-3, मऊ द्वारा 03 मामलों की सुनवाई की गयी, जिसके सापेक्ष 01 का निस्तारण किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!