ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
होली पर सुरक्षा सख्त, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर ,डीजीपी ने दिए निर्देश एक जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिनी प्रदर्शनी का किया गया आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय नें किया कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवीण गर्ग वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शंकर महाबले महासचिव निर्वाचित समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की ओर से भी नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य संजय सेठ का हुआ अभिनंदन स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! लखनऊ में भाजपा सदस्यता अभियान-2024 पर कार्यशाला का आयोजन, सीएम योगी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद होली पर सुरक्षा सख्त, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर ,डीजीपी ने दिए निर्देश एक जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिनी प्रदर्शनी का किया गया आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय नें किया कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवीण गर्ग वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शंकर महाबले महासचिव निर्वाचित समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की ओर से भी नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य संजय सेठ का हुआ अभिनंदन स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! लखनऊ में भाजपा सदस्यता अभियान-2024 पर कार्यशाला का आयोजन, सीएम योगी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद
उत्तर प्रदेश सरकार English

कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

4166 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

प्रदेशव्यापी
रात्रिकालीन कर्फ्यू का सख्ती से अनुपालन कराया जाए:मुख्यमंत्री

रात्रि में संचालित होने वाली औद्योगिक इकाईयों के कर्मियों को आवागमन में छूट दी जाए:सीएम

बिस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने नये वैरिएंट की रोकथाम के लिए भारत सरकार के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देशानुसार 03 जनवरी, 2022 से 15 से 18 वर्ष के किशोर बच्चों को कोविड टीकाकरण का सुरक्षा कवच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य प्रारम्भ किया जाना है। प्रधानमंत्री जी द्वारा 10 जनवरी, 2022 से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को डॉक्टर की सलाह पर कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके दृष्टिगत प्रदेश में वैक्सीन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किशोर बच्चों के कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। यह क्रम आगे भी इसी प्रकार जारी रहे, इसके लिये प्रभावी प्रयास किये जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश व्यापी रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया गया है। इसका सख्ती से अनुपालन कराया जाए। पुलिस बल लगातार गश्त करे। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर निरीक्षण करें। रात्रि में संचालित होने वाली औद्योगिक इकाईयों के कर्मियों को आवागमन में छूट दी जाए। गौतमबुद्धनगर तथा गाजियाबाद जैसे सीमावर्ती जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्य राज्यों तथा विदेश से उत्तर प्रदेश में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की ट्रेसिंग एवं टेस्टिंग की जाए। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर को 24ग्7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 16 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 323 है। जनपद अम्बेडकर नगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, चित्रकूट, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर तथा सुल्तानपुर में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।
राज्य में गत दिवस तक 19 करोड़ 40 लाख 23 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 06 करोड़ 88 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। 12 करोड़ 51 लाख 48 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 84.89 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 82 हजार 587 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 09 करोड़ 20 लाख 07 हजार 959 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत अभियान चलाकर प्रदेश के अस्पतालों को साधन सुविधा सम्पन्न बनाया गया है। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रभावी प्रयास हुए हैं। उन्होंने प्रदेश में सभी स्वास्थ्य संसाधनों की गहन पड़ताल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के माध्यम से व्यवस्था को परखा जाए।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!