ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
सनातनी चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री • चुनौतियों का सामना करें, शॉर्टकट पतन का रास्ता: सीएम योगी • लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2024: वैश्विक स्वादों का शानदार उत्सव • आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विज़न • मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न • रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़, व्यवस्था देखने CM YOGI पहुंचे अयोध्या • जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम • अपर मुख्य सचिव गृह, यूपीडा सी0 ई0 ओ0 अवनीश अवस्थी नें किया समीक्षा जनपद मऊ में मंजूर किया इंटरचेंज • सनातनी चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री • चुनौतियों का सामना करें, शॉर्टकट पतन का रास्ता: सीएम योगी • लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2024: वैश्विक स्वादों का शानदार उत्सव • आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विज़न • मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न • रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़, व्यवस्था देखने CM YOGI पहुंचे अयोध्या • जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम • अपर मुख्य सचिव गृह, यूपीडा सी0 ई0 ओ0 अवनीश अवस्थी नें किया समीक्षा जनपद मऊ में मंजूर किया इंटरचेंज •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा : योगी

D

Dainik India News

• 7222 views
गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा : योगी

सार

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा जमकर निशाना

 सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान से सीएम ने राहुल गांधी को बताया गरीब, वंचित, दलित विरोधी

 बोले सीएम-  कांग्रेस नेता ने किया वंचित, दलित, पिछड़ों के साथ ही न्यायालय का अपमान, देश से मांगें माफी

 कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने की राजनीति की, नक्सलवाद और आतंकवाद को दिया बढ़ावा : योगी

भारत की प्रगति कांग्रेस को फूटी आंख नहीं सुहा रही, हार का ठीकरा ईवीएम फोड़ते हैं : योगी 

बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी/लखनऊ, 24 मार्च। गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा वर्ग का कोई बेटा अगर देश के सर्वोच्च पद पर जाता है तो कांग्रेस और उसके नेताओं को ये फूटी आंख नहीं सुहाता है। कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। देश ने कल देखा है कि किस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़े और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब न्यायालय की ओर से इसे लेकर खरी खोटी सुनाई गई तो कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गये। कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 1780 करोड़ रुपए की परियोजनओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे सीधे निशाने पर लिया।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो दुनिया में भारत की नई ताकत का अहसास कराता है। चाहे भौतिक विकास के नये प्रतिमान स्थापपित करना हो या आध्यात्मिक विकास को पुनर्स्थापित करना हो, देश ही नहीं दुनिया भारत की नई ताकत को देख रही है। पीएम के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने नई मिसाल बना है। भारत की प्रगति पर जहां एक तरफ दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है और इस मॉडल को अंगीकार करने के लिए लालायित है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कई पीढ़ियों को यूपी ने नेतृत्व करने का मौका दिया वो जब यूपी से बाहर जाते हैं तो प्रदेश की और जब देश से बाहर जाते हैं तब भारत को कटघरे में खड़ा करते थे। 

कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस ईवीएम के जरिए 2004 और 2009 में उन्हें सरकार बनाने का सौभाग्य मिला, आज विपक्ष में आने के बाद उसी ईवीएम को वे कटघरे में खड़ा करते हैं। इन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। पीएम के प्रत्येक अभियान में हर स्तर पर बैरियर खड़ा करना इनकी आदत है। देश ने कल बखूबी देखा है कि अपने आप को भारत की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाले नेताओं के द्वारा कैसे माननीय न्यायालय की अवमानना वाले वक्तव्य दिये जा रहे हैं। कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही है। कांग्रेस ने देश के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। जाति, धर्म, भाषा, मत-मजहब के नाम पर हमेशा से इन लोगों ने देश को विभाजित करने का प्रयास किया। इन्होंने अपने स्वार्थ के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। विकास को खेमों में बांटने का प्रयास किया और अपने कार्यकाल में भष्टाचार के नये नये कीर्तिमान स्थापित किये। आज जब भारत वैश्विक स्तर पर छाने जा रहा है, तब इन्हें अच्छा नहीं लगा रहा। अब ये लोग देश को बदनाम करके इसकी प्रगति में रोड़ा डाल रहे हैं। 

गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश में जातीय वैमनस्यता को बढाने वाली कांग्रेस है जो सदैव देश को, समाज को बांटने का काम करती है, वहीं 9 साल में आप सबने देखा होगा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के भाव से बिना भेदभाव के गरीबों के कल्याण, आवास, शौचालय, राशन, रासोई गैस, बिजली कनेक्शन देने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार है। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो या विकास की अन्य सुविधाएं, ये सब बिना भेदभाव के सबतक समान रूप से पहुंच रही हैं। वहीं कांग्रेस के लोगों को दलित, पिछड़े, वंचित, गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। इन्हें गरीब, वंचित और पिछडे के बेटे का सर्वोच्च पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे लगता है देश की जनता गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछडों के अपमान का बदला जरूर लेगी। जो भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। नहीं तो देश ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा। 

काशी ही नहीं यूपी और पूरा देश नई ऊंचाइयों को छू रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नव्य भव्य काशी को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए पीएम काशी आए हैं। काशी के प्रति उनका अत्यधिक लगाव है। काशी उनके रग रग में बसी है। प्रधानमंत्री का जब भी काशी में आगमन होता है तो वे कुछ ना कुछ नई सौगात लेकर आते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। काशी नव्य और भव्य बन ही चुकी है। पीएम की प्रेरणा और मार्गदर्शन में काशी ही नहीं यूपी और पूरे देश ने विकास की जिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है उसे पूरी दुनिया कोतुलह की नजरों से देख रही है। हम सब का ये गौरव है कि पीएम देश की संसद में काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये प्राचीन काल से भारत की आध्यात्मिक सांस्कतिक नगरी रही है। पिछले 9 साल में काशी को वैश्विक मान्यता मिली है। न सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के स्तर पर बल्कि भौतिक विकास के स्तर पर भी काशी की ख्याति वैश्विक स्तर पर पहुंच चुकी है। यह सभी अनुभव कर रहे हैं। विगत 9 साल में अकेले काशी में 35 हजार करेाड़ की परियोजना या तो पूरी हुई हैं या लोकार्पण होने जा रही है। जिन्हें पीएम के अगले विजिट में काशी वासियों को समर्पित किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!